Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

अमन को मिला ‘सुरेंद्र प्रताप सिंह पत्रकारिता पुरस्कार’

पुरस्कार ग्रहण करते अमन कुमार.हिंदुस्तान के युवा पत्रकार अमन कुमार को वर्ष 2009 का ‘सुरेंद्र प्रताप सिंह पत्रकारिता पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। पटना पुस्तक मेला आयोजन समिति की ओर से मिलने वाला यह पुरस्कार पहली बार बिहार की राजधानी पटना से बाहर (मुजफ्फरपुर) गया। अमन को यह पुरस्कार 9 दिसंबर को ख्यातिलब्ध साहित्यकार व पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि चित्रा मुदगल ने प्रदान किया।

पुरस्कार ग्रहण करते अमन कुमार.हिंदुस्तान के युवा पत्रकार अमन कुमार को वर्ष 2009 का ‘सुरेंद्र प्रताप सिंह पत्रकारिता पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। पटना पुस्तक मेला आयोजन समिति की ओर से मिलने वाला यह पुरस्कार पहली बार बिहार की राजधानी पटना से बाहर (मुजफ्फरपुर) गया। अमन को यह पुरस्कार 9 दिसंबर को ख्यातिलब्ध साहित्यकार व पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि चित्रा मुदगल ने प्रदान किया।

इस मौके पर हिंदुस्तान के सेवानिवृत्त स्थानीय संपादक सुकांत नागार्जुन ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में अमन ने जिस लेखन शैली और पैनी निगाह को प्राप्त किया है, वह युवा पत्रकारों के लिए मिसाल है। अमन ने चंपारण में पत्रकारिता के दौरान थारू व उरांव जनजातीय समुदाय के मुद्दों पर बड़ी संजीदगी और गहराई से लेखन किया। बाढ़, अपराध, नेपाल-भारत सीमा विवाद जैसे विषयों पर बहुआयामी रिपोर्ट इन्हें खास पहचान दी है।

अमन ने पत्रकारिता की शुरुआत 2003 में दैनिक जागरण, बेतिया से शुरू की। 2005 में बगहा में जागरण की बागडोर संभाली। वहां से वर्ष 2008 में हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर चले गए। वर्ष 2009 में बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए हिंदुस्तान लिटिल मास्टर का एवार्ड तत्कालीन प्रधान संपादक मृणाल पांडे के हाथों मिला। इसके पूर्व इन्हें बगहा विद्वत परिषद की ओर से पराड़कर श्री का सम्मान भी मिल चुका है। पुरस्कार से उत्साहित अमन ने कहा कि यह मेरी कलम के लिए एक नई जिम्मेदारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sushil srivastava

    April 11, 2010 at 8:50 am

    Hi aman, kaishe ho, badhai ho puraskar pane hetu.mere layak koi sewa ho to batana. sushil srivastava Managing Director Roshani darshan media network pvt ltd. National President- Indian Media Organisation Mob 09868037225

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...