Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

न्यूज24 की चित्रा गोल्ड मेडल से सम्मानित

चित्रा त्रिपाठीटेलीविजन न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ की एंकर/रिपोर्टर चित्रा त्रिपाठी को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। चित्रा को यह सम्मान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने गोरखपुर में दिया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 28 वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कुलाधिपति टीवी राजेश्वर ने चित्रा त्रिपाठी को ‘डिफेंस स्टडीज’ विषय में सबसे ज्यादा नम्बर पाने के लिए गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया। चित्रा इसके पहले भी कई बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

चित्रा को सम्मानित करते राज्यपालसाल 2005 में हुई राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी चित्रा अव्वल आई थीं। इसके लिए इन्हें गोल्ड मेडल मिला था। यह प्रतियोगिता बंगलोर में हुई थी। आयोजन किया था ‘राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन’ ( NACO) ने। इसके अलावा 26 जनवरी 2001 को राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में चित्रा ने NCC की सीनियर कैडेट कोर गार्ड ऑफ ऑनर कमांड की अगुवाई की थी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया  था।चित्रा त्रिपाठी ने NCC का सबसे अहम ‘C सर्टिफिकेट’ भी हासिल किया है। चित्रा ने अपना करियर 2005 में गोरखपुर के लोकल चैनल सत्या टीवी में बतौर एंकर शुरू किया था। इसके बाद वे 2006 में हैदराबाद में ईटीवी में बतौर एंकर जुड़ीं। एक साल बाद 2007 में चित्रा ने चैनल न्यूज24 में बतौर एंकर/रिपोर्टर ज्वाइन किया। चित्रा करीब डेढ़ साल से न्यूज24 में हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...