Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

अमर उजाला के सूरत को मिला स्व. बहुगुणा स्मृति सम्मान

गोपेश्वर (चमोली) : पिछले दिनों स्वतन्त्रता सेनानी व देव भूमि के संस्थापक संपादक स्व. रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पंचायती राजमन्त्री राजेन्द्र सिह भण्डारी उपस्थित हुए. नन्दप्रयाग में आयोजित सम्मान समारोह में श्री भण्डारी ने कहा कि बहुगुणा जी ने जीवन पर्यन्त पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया। उन्होंने साबित किया कि लेखनी किसी की अमानत न होकर  सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करने वाली तलवार है।

गोपेश्वर (चमोली) : पिछले दिनों स्वतन्त्रता सेनानी व देव भूमि के संस्थापक संपादक स्व. रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पंचायती राजमन्त्री राजेन्द्र सिह भण्डारी उपस्थित हुए. नन्दप्रयाग में आयोजित सम्मान समारोह में श्री भण्डारी ने कहा कि बहुगुणा जी ने जीवन पर्यन्त पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया। उन्होंने साबित किया कि लेखनी किसी की अमानत न होकर  सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करने वाली तलवार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरणविद पद्मश्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने पत्रकारिता के पुरोधा कहे जाने वाले स्व. बहुगुणा की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी ने लेखनी के माध्यम से पहाड़ में सामाजिक बुराइयों का अन्त करने का अभियान चलाया था। दुखद यह है कि वह मिशन आज के दौर में बिजनेस बन चुका है। वह तेवर पत्रकारिता में अब शायद ही देखने को मिले।

1990 में इस धरती से विदा लेने वाले राम प्रसाद बहुगुणा की स्मृति में हर साल पत्रकारिता सम्मान दिया जाता है। इस वर्ष उत्कृष्ट लेखनी के लिए यह पुरस्कार अमर उजाला के उप सम्पादक उत्तरकाशी के वरिष्ठ पत्रकार सुरत सिंह रावत को दिया गया। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बीएस झिंक्वाण, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेपी वैष्णव, वरिष्ठ पत्रकार हरीश मैखुरी, पुष्कर चौधरी, गुरूवेन्द्र नेगी, क्रान्ति भट्ट, रमेश पहाड़ी, चन्द्र बल्लभ पुरोहित, समीर बहुगुणा सहित मीडिया क्षेत्र से जुड़े कई मीडिया कर्मी मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ganesh rawat

    January 31, 2010 at 9:19 am

    badhai surat ji ko!

  2. D S Dikola

    January 31, 2010 at 10:50 am

    chipko aandolan ke neta sri Chandi Prasad ji ko Surat Singh Rawat ko sammanit karte dekha to Surat Singh ji ka aatam vishwash aur bhee bdhega.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...