चार अन्य पत्रकारों को ‘अशोक गहलोत मित्रता पुरस्कार’ मिलेगा : राजस्थान के चार पत्रकार 11 फरवरी को जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में जवाहरलाल दर्डा स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें राजस्थान पत्रिका के बाबूलाल टांक, नई दुनिया के जयपुर ब्यूरो प्रमुख आनंद चौधरी, राजस्थान पत्रिका सीकर के इम्तियाज भाटी और दूरदर्शन के वीरेन्द्र परिहार हैं। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में खोजपूर्ण पत्रकारिता के लिए 11000 रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में राज्यपाल प्रभा राव और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री राजेंद्र दर्ड़ा और सांसद विजय दर्ड़ा समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे। पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डंडिया के संयोजन में बनाई गई चयन समिति ने यह निर्णय लिया हैं। इस अवसर पर चार वरिष्ठ पत्रकारों संजीव श्रीवास्तव, अनिल लोढ़ा, डॉ. मनोहर प्रभाकर और राजेन्द्र कुमार अजेय को ‘अशोक गहलोत मित्रता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।