Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

साधना न्यूज के महिला पत्रकार की चरित्रहनन की कोशिश

मध्य प्रदेश में साधना न्यूज़ चैनल की वरिष्ठ पत्रकार मुक्ता पाठक को हटाने के लिए कुछ पत्रकारों ने उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से बेनामी पर्चे निकालकर उनके चरित्रहनन की कोशिश की हैं। सेन्ट्रल प्रेस क्लब के लेटर हेड पर आए इस पर्चे में वरिष्ठ पत्रकार मुक्ता पाठक को निशाना बनाया गया है। माना जा रहा है कि मुक्ता पाठक के साधना न्यूज़ ज्वाइन करने से वहां काम कर रहे एक गुट को झटका लगा है। मुक्ता कि साख और सरकार पर पर्याप्त पकड़ होने के कारण कुछ लोगों को दिक्कतें होने लगी हैं। इन लोगों को इस बात से भी दिक्कत है कि मुक्ता पाठक को मैनेजमेंट ज्यादा तवज्जो क्यों दे रहा है।

सूत्रों का कहना है कि ये वही लोग हैं जो दिन भर वल्लभ-भवन और जनसंपर्क कार्यालय में जाकर मुक्ता पाठक को भला बुरा कहने के साथ उनके चरित्रहनन की कोशिश में लगे रहते हैं। भोपाल में दलाल किस्म के पत्रकारों का एक गिरोह हमेशा ही अपनी दुश्मनी निकलने के लिए पर्चेबाजी का सहारा लेता है। इन पर्चों का शिकार कई पत्रकारों से लेकर मुख्यमंत्री व बड़े अधिकारी तक बने हैं। लेकिन इस बार जो पर्चा मुक्ता पाठक के खिलाफ आया है वह एकदम भद्दा और घोर आपत्तिजनक है।

पर्चे में वह बातें भी लिखी हैं जो सिर्फ साधना चैनल में काम करने वाले व्यक्ति ही जानते हैं। इसलिए यह पक्का हो गया है कि पर्चेबाज साधना के भीतर का ही कोई व्यक्ति है। इस पर्चे में सेन्ट्रल प्रेस क्लब और उसके अध्यक्ष का नाम भी आया है। सेन्ट्रल प्रेस क्लब के सीनियर जर्नलिस्ट विजय दास ने इस पर्चेबाजी को असहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में गंभीर हैं और शीघ्र ही इस मामले की जांच करवायेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...