Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण व हिंदुस्तान को विज्ञापन न देंगे खफा नीतीश

पटना से खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ की त्रासदी से निपटने में राज्य सरकार की विफलता को उजागर करने वाले अखबारों दैनिक जागरण और दैनिक हिंदुस्तान से नाराज होकर इनको राज्य सरकार के विज्ञापन रोक देने के मौखिक आदेश दे दिए हैं। बाढ़ के शिकार लोगों की दशा-दुर्दशा और सरकार के कागजी राहत कार्य को लेकर इन अखबारों ने कई रपटें प्रकाशित की थीं। इससे नीतीश चिढ़ गए। उन्होंने मौखिक फरमान देकर इनके विज्ञापन रुकवा दिए हैं। इससे पहले नीतीश सरकार राष्ट्रीय सहारा के विज्ञापन बंद कर चुकी है। सहारा के मामले में सरकार का तर्क प्रसार संख्या को लेकर था। वैसे बिहार में अखबारों का विज्ञापन बंद करने का वहां की सरकारों का पुराना हथकंडा रहा है। जिन अखबारों ने सरकार की कमियों को उजागर किया, उनका विज्ञापन बंद कर दिया जाता रहा है।

अपने शासनकाल में डा. जगन्नाथ मिश्रा भी ऐसा करके आर्यावर्त जैसे अखबार को बंद करा चुके हैं। हालांकि बिहार में प्रतिपक्ष और केंद्र में पक्ष राजद भी इसमें पीछे नहीं है। पिछले दिनों प्रभात खबर में छपी खबर जब लालू प्रसाद को पसंद नहीं आई तो उनके इशारे पर रेल मंत्रालय ने इस अखबार के विज्ञापन बंद कर दिए।

इससे पहले नीतीश कुमार ने पत्रकारों के लिए आवास का कोटा निर्धारित करा के मीडिया फ्रेंडली होने का प्रदर्शन किया था पर ताजे कृत्य के चलते उनका मीडिया विरोधी रवैया उजागर होता है।

इस खबर पर आप अपनी बात भड़ास4मीडिया तक [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...