देश भर के राजभाषा अधिकारियों को एक सूत्र में पिरोने के लिए “भारत पब्लिकेशन” (द डायरेक्टरी पीपुल) की ओर से “राजभाषा अधिकारी कोश” का प्रकाशन सितंबर में होगा. इस अखिल भारतीय कोश का संपादन वरिष्ठ पत्रकार व पत्रकारिता कोश के संपादक मो. आफताब आलम करेंगे. यह पहला अवसर है जब राजभाषा हिंदी के प्रचार, प्रसार व कार्यान्वयन के लिए नियुक्त किए गए राजभाषा अधिकारियों को एक मंच पर लाने के लिए किसी कोश का प्रकाशन किया जा रहा है.
राजभाषा अधिकारी कोश में सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों, संस्थानों, बैंकों, आदि में राजभाषा कार्यान्वयन के लिए नियुक्त विभिन्न स्तर के अधिकारियों, जैसे-हिंदी अधिकारी, वरिष्ठ हिंदी अधिकारी, प्रबंधक (राजभाषा), सहायक प्रबंधक (राजभाषा), उप प्रबंधक (राजभाषा), महाप्रबंधक (राजभाषा), सहायक निदेशक (राजभाषा), उप निदेशक (राजभाषा), निदेशक (राजभाषा), राजभाषा प्रभारी, आदि के नाम, पदनाम, पता, फोन, मोबाइल नंबर, ई-मेल पता आदि की जानकारी प्रकाशित की जाएगी. साथ ही देश भर में संचालित की जा रही नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के विवरण, साहित्यिक संस्थाएं, साहित्य प्रेमी, सरकारी पत्र-पत्रिकाएं, आदि के विवरण भी शामिल किए जाएंगे. लगभग 300 पृष्ठों पर आधारित इस कोश के प्रकाशन हेतु राजभाषा अधिकारियों व संबंधित जानकारियों को संकलित करने का काम तेजी से चल रहा है.
सभी सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों, बैंकों के राजभाषा अधिकारियों, साहित्य प्रेमियों, साहित्यिक संस्थाओं से अनुरोध है कि वे अपना विवरण 31 जुलाई,2009 तक संपादक, राजभाषा अधिकारी कोश, भारत पब्लिकेशन, प्लॉट नं.4-जे-7, शिवाजी नगर, कोंकण बैंक के सामने, गोवंडी, मुंबई-400043.महाराष्ट्र के पते पर भेज दें अथवा [email protected] पर मेल कर दें.