Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

टीवी जर्नलिस्टों पर मुकदमा दर्ज

टीवी जर्नलिस्टों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की सूचना है। मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले का है। जानकारी के अनुसार जिले के इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार लालजी, नूर आलम, प्रवीण कुमार और अन्य के खिलाफ पुलिस थाने में धारा 384, 504 और 506 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये पत्रकार एक कोटेदार के यहां गए थे। पत्रकारों का कहना है कि वे कोटेदार द्वारा की जाने वाली कालाबाजारी की खबर कवर करने गए थे। कालाबाजारी की सूचना गांव वालों ने फोन के जरिए दी थी।

ये कोटेदार कोतवाली अकबरपुर के औरंग नगर का है। पत्रकारों के मुताबिक ये लोग जब कोटेदार के यहां पहुंचे और कालाबाजारी के आरोप पर उसकी बाइट लेनी चाही तो कोटेदार आग बबूला हो गया और हाथापाई पर उतारू हो गया। कोटेदार का नाम डा. अनिल कुमार सिंह है जिसे उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री राम अचल राजभर का नजदीकी बताया जाता है। कोटेदार ने टीवी जर्नलिस्टों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस ने मंत्री के नजदीकी होने की वजह से कोटेदार का पक्ष लिया और उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, कोटेदार ने भी पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग समेत कई आरोप लगाए हैं। इस प्रकरण को लेकर जिले के मीडियाकर्मियों में सरगर्मी है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...