Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

दबंग छात्रनेता के हाथों अपमानित हुए पत्रकार का दर्द

सीएनईबी न्यूज चैनल के इलाहाबाद के रिपोर्टर पंकज चौधरी पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता रजनीश राय ने पिछले दिनों हमला कर दिया और बदतमीजी की। इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे है। पंकज चौधरी ने भड़ास4मीडिया को बताया कि वे इसी माह की पांच तारीख को सिविल लाइंस इलाके में फोन पर बात करते हुए जा रहे थे तो सामने से आ रहे छात्रनेता रजनीश राय के कंधे से उनका कंधा टकरा गया। इस पर रजनीश राय ने कहा- कस बे देख के नहीं चलता। इसके जवाब में पंकज ने कहा कि अगर आपको दिख रहा था तो आपही किनारे हो गए होते। इतना सुनते ही छात्र नेता का पारा गरम हो गया और पीटने लगा। छात्र नेता ने अपने पास से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर कनपटी पर लगाकर भेजा उड़ाने की धमकी दी।

काफी देर तक अभद्रता और मारपीट करने के बाद रजनीश राय धमकाते हुए चला गया। परेशान पंकज ने इलाहाबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। देखते ही देखते इलेक्ट्रानिक मीडिया और प्रेस क्लब से जुड़े दर्जनों पत्रकार सिविल लाइंस पहुंचे और पंकज को लेकर थाने की तरफ रवाना हुए। थाने में छात्रनेता के खिलाफ सेक्शन 506 और 323 में मुकदमा दर्ज कराया। शाम को जब छात्रनेता को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो वो भी थाने पहुंचा और क्रास एफआईआर दर्ज कराने में कामयाब हो गया। कार्रवाई न होते देख पत्रकारों ने इलाहाबाद के आईजी से मुलाकात की तो आईजी ने जांच सीओ सिविल लाइंस को सौंप दी। जांच में क्या हुआ, यह अभी तक किसी को नहीं पता लेकिन छात्रनेता अब भी आजाद घूम रहा है।

पंकज का कहना है कि कुछ पत्रकार साथी छात्रनेता रजनीश राय से मिल गए हैं और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने में लगे हैं। पंकज का कहना है कि मामले को तूल पकड़ते देख रजनीश राय ने फोन कर माफी मांगी और मिल बैठकर प्रकरण खत्म करने की सलाह दी। पंकज ने अभी तक एफआईआर वापस नहीं लिया है लेकिन पुलिस व साथी पत्रकारों के रवैए को देखते हुए अपने मामले की पैरवी करना छोड़ चुके हैं। पंकज का कहना है कि अगर खुद के मामले की पैरवी करता रहा तो चैनल के लिए काम कौन करेगा। पंकज के मुताबिक उन्हें कई पत्रकारों ने सलाह दी है कि छात्रनेता रजनीश राय बेहद खतरनाक आदमी है इसलिए पंगा लेने की बजाय एफआईआर वापस लेने में ही भलाई है।

पंकज फिलहाल तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे एफआईआर वापस लें या फिर छात्रनेता के हाथों हुए अपमान के खिलाफ कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ें। साथी पत्रकारों का रवैया, आरोपी का दबंग होना, पुलिस का निष्क्रिय होना और चैनल के लिए काम का दायित्व- ये चारों चीजें मिला दें तो कहा जा सकता है कि लोकतंत्र के चौथे खंभे का एक प्रतिनिधि अपनी लड़ाई हारने के लिए मजबूर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...