Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

‘अमेरिकी पत्रकार की फोटो देख दिल कांप गया’

यशवंत भाई, बी4एम पर अमेरिकी पत्रकार की फोटो देखी तो दिल कांप गया. क्या किसी की पुलिस इतनी बेरहमी से पिटाई कर सकती है? दिल्ली पुलिस ने इस घटना को अंजाम देकर एक बार फिर अपने आपको मुजरिमों के कटघरे में खड़ा कर दिया है. इतनी बुरी तरह से उन्हें पीटा गया है की उनके जख्मों के निशान साफ-साफ नजर आ रहे हैं. इलियट तो अमेरिका चले गए, लेकिन यहां से वो अपने साथ सिर्फ नफरत लेकर गए हैं. पुलिस के इस रुख ने ये साबित कर दिया है कि दिल्ली पुलिस अपनी वर्दी का उपयोग नाजायज कार्यों के लिए कर रही है. ये पहला मामला नहीं है.

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस इस तरह की हरकत कर चुकी है. कुछ दिनों पहले प्रसाद नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने भी इसी तरह एक चोर को पकड़ कर रोड पर मारना शुरू कर दिया था. बहुत देर तक पुलिसकर्मी उसे मारते रहे. मैंने जाकर जब विरोध किया तो वे कहने लगे कि तुम एक चोर का साथ दे रहे हो? मैंने उन्हें जब कहा कि इस तरह से मारना गलत है, इसके खिलाफ रिपोर्ट लिखो और कानूनी कार्यवाही करो. मैंने उन्हें बताया कि मैं प्रेस से हूं तो वे कहने लगे कि तुम प्रेस से हो तो हमें कानून बताओगे? ये रोब है हमारी दिल्ली पुलिस का. प्रेस वाले तो उनकी आंखों में खटकते हैं. पुलिसिया उत्पीड़न के कई मामले तो पुलिस वाले ही दबा लेते हैं. आम आदमी तो पुलिस के डर से कुछ बोल नहीं पाता है. इलियट के मामले में पुलिस जब फंसने लगी तो उसने कह दिया कि इलियट चोर है. चलिए, पुलिस की बात एक पल को मान लेते हैं तो भी पुलिस का गुनाह कम नहीं होता। क्या किसी चोर को भी इतनी बुरी तरह पीटा जा सकता है? खैर, पुलिस तो मामला बनाने और सबूत पैदा करने में माहिर है ही. उन्होंने मामला बना दिया. दिल्ली पुलिस ते दामन पर लगा यह दाग जल्द धुलेगा नहीं.

नितिन शर्मा

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...