
गोपेश्वर चमोली : उत्तराखंड के सीमान्त क्षेत्र चमोली जिले में पत्रकारों व प्रशासन के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में डीएम एकादश ने 46 रनों से जिला प्रेस क्लब को पछाड़ कर ‘2010 सदभावना ट्राफी’ पर कब्जा जमाया। टास जीतते हुए डीएम एकादश के कप्तान जिलाधिकारी नीरज सेमवाल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निश्चित 15 ओवरों में प्रशासन एकादश ने 136 रनों का लक्ष्य पत्रकार एकादश के सामने रखा।
जिला प्रेस क्लब चमोली की टीम ने 5 विकेट खोकर 15 ओवरों में 92 रनों पर ही सिमट गई। इस सदभावना ट्राफी को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट के हाथों जिलाधिकारी एकादश को दिया गया। उपविजेता ट्राफी पत्रकार एकादश के हाथ लगी। पत्रकार एकादश की ओर से जिला प्रेस क्लब के चेयरमैन देवेन्द्र रावत, दैनिक हिन्दुतान के जिला प्रभारी क्रान्ति भटट, दैनिक जागरण के जिला प्रभारी दीपक फरस्वाण, अमर उजाला के विशनबौरा, दूरदर्शन के पत्रकार शेखर रावत, जी न्यूज के संवाददाता पुष्कर चौधरी, गुरूवेन्द्र नेगी (सन्डे पोस्ट), समीर बहुगुणा (संपादक देव भूमि), गोविन्द सिह रावत, (गंगा-जमुना एक्सप्रेस), प्रभात पुरोहित (ईटीवी), पोखिरयाल (बद्रीविशाल), शामिल थे।
जिलाधिकारी एकादश में नीरज सेमवाल जिलाधिकारी चमोली, अजय चौधरी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बिम्मि सचिदेवा रमन पुलिस अधिक्षक चमोली, आशीश भडगांई उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग, मनीष राणा जिला सांख्यिकी अधिकारी, अनूप बिष्ट जिला क्रीड़ाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी शामिल थे।












sawan dosi
February 3, 2010 at 4:28 am
udaipur main instar cable ki connectivity badhi.in news ne logo ka dil jeeta