Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

दिल्ली में फर्जी पत्रकार निकला वाहन चोर

दिल्ली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से एक आरोपी कथित पत्रकार है, जिसके पास से प्रेस का आई कार्ड भी बरामद किया गया है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त वीरेंद्र सिंह चहल ने बताया कि पुलप्रहलाद पुर थाना इलाके में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के मद्देनजर एसीपी महीपाल सिंह को देखरेख में एसएचओ हरीश कुकरेती आदि की एक विशेष टीम बनाई गई जिसे इलाके में सक्रिय वाहनचोरों का पता लगाने का जिम्मा सौंपा गया।

पुलिस टीम ने जांच में पाया कि वाहन चोरी की घटना शाम पांच बजे से रात दस बजे के बीच ही होती है। पुलिस टीम ने महरौली बदरपुर रोड से चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को दबोच लिया। उसकी पहचान राजेश कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने राजेश की निशानदेही पर इसके दो साथियों आलम उर्फ टाइगर व साबू को भी पकड़ लिया। तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 11 मोटरसाइकिलें बरामद की। पुलिस ने बताया कि राजेश के पास से एक न्यूज चैनल का आई कार्ड बरामद किया है। राजेश इस आई कार्ड के सहारे ही चोरी की मोटरसाइकिलों को दिल्ली की सीमा के पार ले जाता था। जब कभी पुलिस कर्मी इसे चेकिंग के लिए रोकता तो यह आईकार्ड दिखाकर अपना प्रभाव जमाकर आसानी से निकल जाता था। पुलिस ने बताया कि राजेश का प्रेस कार्ड फर्जी है। साभार : दैनिक भास्कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...