Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

मीडिया संस्थान के चालक को अगवा कर कार लूटी

राजधानी दिल्ली में कार लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तड़के इंडिका कार सवार चार लुटेरों ने स्विफ्ट कार सवार तुलाराम को चाकू की नोंक पर बंधक बना कर कार लूट ली। लुटेरों ने तुलाराम को दो घंटे तक सड़क पर घुमाया और काला पत्थर इलाके की झाडियों में फेंक दिया। लुटेरे कार के अलावा तुलाराम से तीन हजार रुएप व दो मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

राजधानी दिल्ली में कार लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तड़के इंडिका कार सवार चार लुटेरों ने स्विफ्ट कार सवार तुलाराम को चाकू की नोंक पर बंधक बना कर कार लूट ली। लुटेरों ने तुलाराम को दो घंटे तक सड़क पर घुमाया और काला पत्थर इलाके की झाडियों में फेंक दिया। लुटेरे कार के अलावा तुलाराम से तीन हजार रुएप व दो मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

तुलाराम एक मीडिया कंपनी में ड्राइवर हैं। गुरुवार आधी रात पौने बारह बजे वह एक अधिकारी को घर छोड़ने के लिए लाल रंग की स्विफ्ट कार लेकर दफ्तर से निकले थे। अधिकारी को झिलमिल कॉलोनी में छोड़ने के बाद वह वापस नोएडा के लिए लौट गए। जब वह आनंद विहार बस अड्डे के नजदीक पहुंचे तो एक इंडिका कार उनकी कार के नजदीक आकर रुकी। तुलाराम ने सोचा कि इंडिका सवार उससे रास्ता पूछना चाह रहे हैं, इसलिए उसने भी अपनी कार रोक ली और खिड़की का शीशा नीचे कर लिया। तभी इंडिका में सवार चार में से तीन युवक बाहर निकले और जबरन स्विफ्ट का का दरवाजा खोलकर तुलाराम पर चाकू तान दिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध कर पिछली सीट पर बैठा दिया और फिर लगभग दो घंटे तक सड़कों पर घुमाने के बाद काला पत्थर इलाके में झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। साभार : दैनिक भास्कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Jeet Bhati

    January 16, 2010 at 5:23 pm

    यह घटना शायद सहारा समूह के ड्राईवर के साथ हुए हैं ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...