Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मैक्‍सपोजर ने खरीदा एमएचएम इंडिया का प्रकाशन अधिकार

लाइफस्‍टाइल से जुड़ी पत्रिकाओं के प्रकाशक मैक्‍सपोजर मीडिया ग्रुप ने पुरुषों की मैगजीन ‘एमएचएम इंडिया’ के प्रकाशन के लाइसेंस नेक्‍स्‍टजेन पब्लिशिंग लिमिटेड से खरीद लिया है। इस सौदे के लिए अदा की गई रकम का खुलासा नहीं किया गया है।

लाइफस्‍टाइल से जुड़ी पत्रिकाओं के प्रकाशक मैक्‍सपोजर मीडिया ग्रुप ने पुरुषों की मैगजीन ‘एमएचएम इंडिया’ के प्रकाशन के लाइसेंस नेक्‍स्‍टजेन पब्लिशिंग लिमिटेड से खरीद लिया है। इस सौदे के लिए अदा की गई रकम का खुलासा नहीं किया गया है।

मैक्‍सपोजर मीडिया गुप के सह-संस्‍थापक और प्रकाशक विकास जौहरी ने इस करार के बारे में कहा, ‘एफएचएम इंडिया एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। हमें उम्‍मीद है कि यह मैक्‍सपोजर ग्रुप को पुरुषों से जुड़ी लाइफस्‍टाइल मैगजीन के क्षेत्र में पहचान दिलाने में काफी मददगार होगा।’

एफएचएम के इंटरनेशनल डायरेक्‍टर साइमन ग्रीव्‍ज ने कहा कि 2007 में भारत में अपनी शुरुआत के साथ ही इस पत्रिका ने खुद को पुरुषों से जुड़ी अग्रणी पत्रिका के तौर पर स्‍थापित किया है। वहीं नेक्‍स्‍टजेन पब्लिशिंग के प्रकाशक खुशरू बाढ़ा ने मैक्‍सपोजर मीडिया को शुभकामनाएं दीं और उम्‍मीद जताई कि यह मीडिया ग्रुप एफएचएम को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा।

एफएचएम बेअर मीडिया की संपत्ति है, जो यूरोप के सबसे बड़े निजी पब्लिशिंग ग्रुप बेअर मीडिया ग्रुप की एक इकाई है। यह ग्रुप दुनियाभर के 15 देशों में 230 से अधिक पत्रिकाओं का प्रकाशक होने के साथ ऑनलाइन मीडिया, टीवी और रेडियो स्‍टेशनों का मालिक है। इस करार के बाद नेक्‍स्‍टजेन पब्लिशिंग बेअर के लाइसेंस के तहत ‘कार इंडिया’, ‘मदर एंड बेबी’ का प्रकाशन जारी रखेगा। साभार : दैनिक भास्कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...