दैनिक जागरण, मेरठ के सब एडिटर संजय सिरोही का देर रात सड़क हादसे में निधन हो गया। वे रविवार की रात एक बजे दैनिक जागरण, मेरठ आफिस से घर लौट रहे थे। वे मेरठ में ही स्थित अजंता कालोनी में रहते थे। रास्ते में उन्हें किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। 25 वर्षीय युवा पत्रकार संजय जागरण से पहले मेरठ में ही अमर उजाला में काम करते थे। उनकी चार महीने पहले शादी हुई थी। युवा पत्रकार के अचानक चले जाने से मेरठ का मीडिया समुदाय स्तब्ध है। संजय मेहनती, होनहार व मिलनसार स्वभाव के थे। उनके अचानक चले जाने से उनके परिजनों पर जो दुख का पहाड़ टूटा है, उसकी कल्पना भर की जा सकती है।
वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बरेली की नई इकाई गठित
वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दिकी ने बरेली जिले की पुरानी ईकाई को भंग करेक नई इकाई का गठन कर दिया है। नई इकाई में दीपक अग्रवाल (संवाद केसरी) अध्यक्ष, आशीष गुप्ता (इंडिया न्यूज) महामंत्री, आदर्श गुप्ता लिटिल (एनएनआई न्यूज) कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। करुणानिधि गुप्ता (जी न्यूज) और निशांत (अमर उजाला) उपाध्यक्ष, अनूप मिश्रा (जनादेश) और भीम मनोहर (वीओआई) मंत्री बनाए गए हैं। कौशल सेठ (महुआ न्यूज), अजय वर्मा (स्टैंडर्ड वर्ल्ड), आलोक गुप्ता (लिटिल रिपोर्टर), अमन गुप्ता (पी 7), निखिल सिंह (लिटिल रिपोर्टर) को कार्यकारणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।











