Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

मीडिया के महारथियों, कुछ मेरी सुनो

मीडिया में टैलेंटेड लोगों के न आने की बात तो कही जाती है लेकिन जब पहले ही इस फील्ड में ‘महारथी’ भरे पड़े हैं तो नए लोगों की क्या जरूरत? जो लोग मीडिया में आ रहे फ्रेशर्स से नाखुश हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या इसके लिए आप लोग ही जिम्मेदार नहीं? आखिर क्यूं आज मीडिया की ये हालत हो गई है कि मीडिया को समाचार माध्यम नहीं, बल्कि अफवाह फैलाने के जरिए के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में जब लोग विज्ञान के महाप्रयोग को लेकर कौतुहल से भरे थे, उस वक्त अपने देश के हिन्दी चैनल इसे महाप्रलय का नाम देकर जनता में दहशत पैदा कर रहे थे। देश के ज्यादातर चैनल यही खौफ का माहौल पैदा करके टीआरपी बटोर रहे थे। सही बात है कि अंग्रेजी के चैनलों ने ऐसा नहीं दिखाया क्योंकि उन्हे खुद को देखने वाले वर्ग को उल्लू बना पाना आसान नहीं।

मीडिया में टैलेंटेड लोगों के न आने की बात तो कही जाती है लेकिन जब पहले ही इस फील्ड में ‘महारथी’ भरे पड़े हैं तो नए लोगों की क्या जरूरत? जो लोग मीडिया में आ रहे फ्रेशर्स से नाखुश हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या इसके लिए आप लोग ही जिम्मेदार नहीं? आखिर क्यूं आज मीडिया की ये हालत हो गई है कि मीडिया को समाचार माध्यम नहीं, बल्कि अफवाह फैलाने के जरिए के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में जब लोग विज्ञान के महाप्रयोग को लेकर कौतुहल से भरे थे, उस वक्त अपने देश के हिन्दी चैनल इसे महाप्रलय का नाम देकर जनता में दहशत पैदा कर रहे थे। देश के ज्यादातर चैनल यही खौफ का माहौल पैदा करके टीआरपी बटोर रहे थे। सही बात है कि अंग्रेजी के चैनलों ने ऐसा नहीं दिखाया क्योंकि उन्हे खुद को देखने वाले वर्ग को उल्लू बना पाना आसान नहीं।

ऐसे में हिंदी चैनलों ने ये बीड़ा उठा लिया। धरती का आखिरी बुधवार, कलयुग का अंत जैसे कई सनसनी पैदा करने वाले शीर्षकों के तले इस खबर को 24 घंटे ताना गया। ताना भी क्यूं न जाता, मेहनत से बचकर बैठे-बैठे खबरें तैयार करने वालों के लिए ये मौका किसी सौगात से कम नहीं। बजाय वैज्ञानिक ज्ञान देने के, ऐसा माहौल बनाया गया कि अब तो प्रलय नजदीक ही है। इस दुष्प्रचार की वजह से फैले आतंक से घबराई एक बच्ची ने तो जान ही दे दी। इस पूरे प्रकरण के बाद आम लोग जो नाग-नागिन, प्रलय, यमराज जैसे कार्यक्रमों को चटखारे ले लेकर देखते थे, आज उकता कर इन्हीं टीवी चैनलों को गालियां बक रहे हैं। यह बताता है कि एक हद तक तो आप बकवास कर सकते हैं लेकिन किसी चीज की अति भी अच्छी नहीं।

इस सब के लिए कौन जिम्मेदार है? वही लोग जो कई सालों से इस फील्ड में हैं और उटपटांग दिखाने वाले इन चैनलों के सर्वेसर्वा बने हुए हैं। हर बड़े चैनल में रोजाना कई स्लग गलत चलते हैं। टिकर की तो हालत ही खराब होती है। ऐसा लगता है जैसे मातृभाषा को तोड़-तोड़ कर उसे विकलांग करने का ठेका ही ले रखा हो। जब इन विषयों पर चैनलों में कार्यरत लोगों से बात की जाती है तो वो इसका ठीकरा नए लोगों पर फोड़ देते हैं। एक ही जवाब होता है उनका कि मीडिया में ऐसे लोग आ गए हैं जिन्हें कुछ आता-जाता नहीं हैं। मेरा उनसे सवाल है कि इसके लिए आप नहीं तो कौन दोषी है?

आज अगर कोई मीडिया में आना चाहता है तो उससे पूछा जाता है कि कोई डिग्री या डिप्लोमा है कि नहीं?   बेचारा बड़ी मुश्किल से पैसे जुटाकर किसी संस्थान में दाखिला लेता है ताकि कोई डिग्री या डिप्लोमा ले सके। बेचारे को मालूम नहीं होता कि पत्रकार बनने की चाह में वो ऐसे माफियाओं के चक्कर में फंस गया है जिसमें कुछ धन लोभी लोगों के साथ-साथ मीडिया में कार्यरत कुछ लोगों से भी सांठगांठ है। बहरहाल वो अपना डिग्री या डिप्लोमा पूरा करता है तो पता चलता है कि बिना सिफारिश के नौकरी क्या इंटर्नशिप भी नहीं मिलेगी। मोटी रकम वसूल कर सिखाने के नाम पर धोखा देने वाले संस्थान तो पहले ही पल्ला झाड़ चुके होते हैं।

इस तरह जब कदम-कदम पर प्रतिभा का शोषण होगा तो अच्छे लोग कहां से अंदर आएंगे? जहां जाओ वहां अनुभव मांगते हैं। भई, अगर मौका नहीं दोगे तो अनुभव कहां से आएगा। अंदर तो वही आएगा जिसका कोई सोर्सया  जुगाड़ होगा,  भले ही उसे ये पता न हो कि जन संचार शब्द अंग्रेजी के मास कम्युनिकेशन का ही हिन्दी अनुवाद है। जब तक इंडस्ट्री में व्याप्त भाई-भतीजावाद और गली-गली में खुले इन पत्रकारिता के संस्थानों पर लगाम नहीं लगाई जाती, तब तक मीडिया के नाम पर सक्रिय ये गिरोह यूं ही लूट मचाते रहेंगे। ऐसे में न तो मीडिया का उत्थान होगा और न ही कोई दूसरा सुधार। हां, ये ब्लेम गेम चलता रहेगा और वरिष्ठ लोग रोना रोते रहेंगे कि मीडिया में अच्छे लोगों की कमी है।


[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...