Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

अखबार मालिक को धमकाने पहुंचे कई नकाबपोश

श्रीगंगानगर (राजस्थान) : पांच-सात नकाबपोश एक अखबार के दफ्तर में अखबार मालिक को डराने, धमकाने और अपहरण करने पहुंच गए। दहेज प्रताडऩा एवं यौन शोषण के आरोप में चल रहे एक प्रकरण में स्वयं को जोड़ते हुए इन लोगों ने अखबार के संपादक को डराया, धमकाया। कार्यालय कर्मचारी व अन्य लोगों के ललकारने पर ये लोग भाग खड़े हुए। उक्त प्रकरण में आज एक स्थानीय अदालत ने विभिन्न संगीन धाराओं में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

श्रीगंगानगर (राजस्थान) : पांच-सात नकाबपोश एक अखबार के दफ्तर में अखबार मालिक को डराने, धमकाने और अपहरण करने पहुंच गए। दहेज प्रताडऩा एवं यौन शोषण के आरोप में चल रहे एक प्रकरण में स्वयं को जोड़ते हुए इन लोगों ने अखबार के संपादक को डराया, धमकाया। कार्यालय कर्मचारी व अन्य लोगों के ललकारने पर ये लोग भाग खड़े हुए। उक्त प्रकरण में आज एक स्थानीय अदालत ने विभिन्न संगीन धाराओं में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

उक्त घटना क्षेत्र के प्रमुख समाचार पत्र सांध्य बॉर्डर टाइम्स के रोहित उद्योग कैम्पस स्थित कार्यालय में हुई। सुबह-सुबह जब अखबार के सम्पादक रवि चमडिय़ा कार्यालय में बैठे थे, 5-7 व्यक्ति मुंह ढांपकर कार्यालय में आए। इन लोगों में से एक व्यक्ति ने कहा कि मैं गुरदयालचंद शर्मा हूं। तूने अपने अखबार में मेरी पुत्रवधु द्वारा दर्ज कराए मामले को खूब बढ़ा-चढ़ाकर छापा है। हाइकोर्ट में मेरी जमानत हो गई थी, फिर भी जमानत खारिज होने की खबर दी।

उक्त व्यक्ति की बात सुनकर रवि चमडिय़ा ने कहा कि आप बैठिए, हम आपकी बात छापने को तैयार हैं। आपसे हमारी कोई रंजिश नहीं है। आप अपनी बात लिखकर दे दें। वैसे आपके परिवार पर हुए मुकदमे की खबर सभी अखबारों ने प्रमुखता से छापी है। आपकी जमानत हाईकोर्ट से खारिज होने की खबर सांध्य बार्डर टाइम्स सहित सभी अखबारों में गलत जानकारी मिलने से छपी थी। बाद में सही जानकारी मिलने पर जमानत होने की खबर भी अन्य अखबारों के साथ-साथ हमने भी दिनांक 11.12.09 व 30.12.09 को प्रकाशित कर दी थी।

रवि चमडिय़ा की उक्त बातें सुनकर गुरदयालचंद शर्मा एवं अन्य लोगों ने कहा कि हम तेरा अखबार बंद करा देंगे। हमारे रिश्तेदार कई शहरों में रहते हैं। सभी से मानहानि के मुकदमे करा देंगे। तारीखें भुगतते रह जाओगे। साथ आए अन्य लोगों ने कहा कि यह ज्यादा जुबान लड़ाता है। इसे उठा ले चलो। इसको सबक सिखाएंगे। ऐसे कहते हुए सभी लोगों ने रवि चमडिय़ा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। उन लोगों ने स्टूल-कुर्सी आदि इधर-उधर फैंकनी शुरू कर दी। रवि चमडिय़ा, कार्यालय स्टाफ व कुछ लोगों ने ललकारा तो उक्त सभी लोग भाग गए। उक्त प्रकरण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस को 452, 323, 427, 367/511, 149, 120बी भादंसं. की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

ज्ञात रहे गुरदयालचंद शर्मा चर्चा में रहे इंटीयर डेकोरेटर अजय शर्मा के पिता हैं। अजय शर्मा पर उसकी पत्नी द्वारा दहेज प्रताडऩा, यौन शोषण आदि करने के आरोप हैं। छोटे-बड़े सभी समाचार पत्रों में इस प्रकरण के समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुए हैं। गुरदयालचंद शर्मा की जमानत हाईकोर्ट में हो चुकी है, जबकि अजय शर्मा सहित अन्य आरोपी परिजनों की जमानत अभी तक नहीं हुई है। अजय शर्मा न्यायिक हिरासत में है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...