Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

डीडी-आकाशवाणी जल्द होंगे डिजिटल

आकाशवाणी और दूरदर्शन का डिजिटलीकरण होने की प्रक्रिया सरकार जल्द शुरू करने वाली है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि समाचार और मनोरंजन के साधन सभी के लिए सर्वसुलभ होने चाहिए। इसके लिए हैडएंड इन द स्काई सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु दिशानिर्देश अधिसूचित करने की बात कही।

आकाशवाणी और दूरदर्शन का डिजिटलीकरण होने की प्रक्रिया सरकार जल्द शुरू करने वाली है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि समाचार और मनोरंजन के साधन सभी के लिए सर्वसुलभ होने चाहिए। इसके लिए हैडएंड इन द स्काई सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु दिशानिर्देश अधिसूचित करने की बात कही।

साथ ही कहा कि आकाशवाणी और दूरदर्शन दोनों के डिजिटलीकरण पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा पहली बार दूरदर्शन राष्ट्रमंडल खेल-2010 का हाई डेफिनिशन फार्मेट के साथ प्रसारण करेगा। उन्होंने कहा- ‘यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भारतीय फिल्मों और संगीत रचनाओं को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति और हमारे कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।’ राष्ट्रपति ने कहा कि ग्रामिण क्षेत्रों में आधुनिक संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने देशभर के दूरस्थ स्थानों को जोड़ने के उद्देश्य से 2010-11 में 10 हजार टॉवर स्थापित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 तक 60 करोड़ टेलीफोन कनेक्शन के लक्ष्य में से अब तक 57 करोड़ से भी अधिक कनेक्शन दिए जा चुके है। इनमें से अकेले दिसम्बर, 2009 में ही लगभग दो करोड़ कनेक्शन दिए गए है। साभार : नई दुनिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...