Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

माखनलाल के छात्रों को मिली पत्रकारिता की दीक्षा

दीक्षांत समारोह में कई लोगों को डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गयापत्रकारिता विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ने कल शाम एक अविस्मरणीय नजारा देखा। मौका था माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह का। इस समारोह में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को औपचारिक रूप से उनकी स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में देशभर के कई पत्रकार मौजूद थे जो यहां के छात्र रह चुके हैं। 

दीक्षांत समारोह में कई लोगों को डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गयापत्रकारिता विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ने कल शाम एक अविस्मरणीय नजारा देखा। मौका था माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह का। इस समारोह में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को औपचारिक रूप से उनकी स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में देशभर के कई पत्रकार मौजूद थे जो यहां के छात्र रह चुके हैं। 

पत्रकारिता की उपाधियां पाने के बाद प्रसन्न मुद्रा में माखनलाल के छात्रइस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार हरी जे सिंह के साथ विश्वविद्यालय के महापरिषद अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विश्वविद्यालय के कुलपति अच्युतानंदन मिश्र, राज्य के वित्तमंत्री राघव जी भाई उपस्थित थे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और नई दुनिया के सम्पादक अभय छजलानी, राधेश्याम शर्मा एवं बालेश्वर अग्रवाल को डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया. इसके अलावा युगलकिशोर शुक्ल स्मृति स्वर्ण पदक, गीतांजलि माकन स्मृति रजत पदक, आचार्य रजत पदक, म.गो. वैद्य स्मृति रजत पदक, हरिप्रसाद चतुर्वेदी स्मृति रजत पदक और प्रशांतकुमार अन्नू स्मृति रजत पदक प्रदान किये गए। ये मौका इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस अवसर पर देश के कई चैनलों में काम कर रहे पत्रकार एक छात्र के तौर पर अपनी उपाधि लेने के लिए खड़े रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छात्रों द्वारा औपचारिक रूप से अपनी दीक्षा के अंत को ग्रहण करना विहंगम दृश्य पैदा कर रहा था। दीक्षांत समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर भी बना जब कई सहपाठी कई वर्षों बाद एक दूसरे से मिले।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...