Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रकारिता की पढ़ाई माने पैसे की उगाही

आंदोलनरत पत्रकारिता के छात्रग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र आजकल सड़क पर उतर कर जिंदाबाद-मुर्दाबाद करने में लगे हैं। इसमें उनकी गलती नहीं। उनकी जगह कोई और होता तो भी शायद यही करता। जीवाजी विश्वविद्यालय ने पांच साल पहले पत्रकारिता का पाठ्यक्रम तो शुरू कर दिया लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षण के नाम पर आज तक कुछ नहीं दिया। छात्रों से मोटी फीस लेने के बाद कागजी डिग्रियां थमा दी जाती हैं। शिक्षण व प्रशिक्षण के नाम पर उन्हें कुछ नहीं सिखाया-बताया जाता।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि लुभावने विज्ञापन के चक्कर में उन लोगों ने मोटी फीस देकर एडमीशन लिया। अब यहां की सच्चाई सामने है। पत्रकारिता का विभाग अलग से नहीं है। एक अस्थाई शिक्षक पत्रकारिता पाठ्यक्रम के प्रभारी हैं पर वो आज तक छात्रों से रूबरू नहीं हुए। पूरा विभाग गेस्ट टीचर्स के भरोसे चल रहा है। यहां न तो प्रैक्टिकल की सुविधा है और न पत्रकारिता से जुड़ा कोई साजो-सामान है। छात्र यहां पढ़ें तो क्या, करें तो क्या? आंदोलन पर बैठे छात्रों का कहना है कि उन्हें न तो जरूरी किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं और न अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। सच तो ये है कि यहां कायदे से पत्रकारिता का विभाग तक नहीं है। छात्रों ने गेस्ट टीचर्स के चयन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। छात्रों की प्रमुख रूप से पांच मांगें हैं- पत्रकारिता का अलग विभाग बने, विभाग में प्लेसमेंट सेल बने, स्थाई प्राध्यापकों की नियुक्ति हो, जरूरी उपकरण और संसाधन मिले, अनुभवी और योग्य प्राध्यापकों की नियुक्ति हो।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...