एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष पर पुनः निर्वाचित होने के बाद कहा : पैसे लेकर खबर छापने के धंधे के खिलाफ राजदीप सरदेसाई मुहिम छेड़ेंगे। यह बात उन्होंने एक बार फिर एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कही। दिल्ली में हुए चुनाव में इंडियन एक्सप्रेस की कूमी कपूर को जनरल सेक्रेटरी चुना गया।
कूमी ने दी वीक के के. सच्चिदानंद मूर्ति का स्थान लिया है। रोहित बंसल फिर से कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। निर्वाचन के बाद राजदीप सरदेसाई ने कहा कि एडिटर्स गिल्ड पेड न्यूज के धंधे के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगा। वे लोग पैसे लेकर खबरें छापने की प्रथा के खिलाफ अभियान चलाएंगे। नए साल में सिंगल प्वाइंट एजेंडा यही होगा कि पेड न्यूज की प्रथा पर लगाम लगाया जाए।
vinod bansal
January 14, 2010 at 12:36 pm
bhai shab news channal is daud may sabsay agay hy
vynkatesh goswami
January 16, 2010 at 3:33 am
sahi baat hei aaj aap rajddepji lekin hum wah kaise bhool sakte hei jab LOK SABHA election ke samay delhi mei kisi 1 party ke saath huie meeting mei seeting ko oos setting ke baad kya hua sabhee media walo ne dekha aur mehsoos kiea. aam public tak bhee baath pauch gaie ki kya hua thaa aap varisth hei eshara samaj gaye honge.