नागौर जिला पत्रकार संघ के पिछले दिनों हुए चुनावों में वरिष्ठ पत्रकार शंकरसिंह चौहान को सर्वसम्मति से संगठन का नया जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। नागौर नगर पालिका के नेहरू पार्क में आयोजित पत्रकारों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुंदर व्यास बागी को संगठन का नया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रेम राही तथा रमेशचन्द्र जैन को महामंत्री मनोनीत किया गया है तथा अब्दुल राशिद खान को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर पत्रकार गिरवरसिंह चौहान, प्रमोद आचार्य, इंशाद खान, बलवीर खुडख़ुडिय़ा, नरेन्द्र पारीक, छोटूराम, युनूस गैसावत, श्रीधर व्यास, कमल व्यास, सुनील दत्त बोहरा, आनंद पुरोहित, बंशीलाल, जयसिंह सहित अनेक पत्रकार मौजूद थे। निर्विरोध निर्वाचन के बाद शंकरसिंह चौहान ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाएंगे। इससे पूर्व पत्रकार संघ की गत 27 दिसंबर को गठित हुई तदर्थ समिति की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में सदस्यता अभियान को आगामी दिनों तक जारी रखने तथा जिलेभर के पत्रकारों को संगठन से जोडऩे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान पत्रकारों के कल्याण और रचनात्मक कार्यों के बारे में भी विस्तार से चचा हुई।












sankrit mukesh
January 27, 2010 at 9:31 am
very good
D.Sharma
January 28, 2010 at 12:22 pm
Nagaur walon ne ek misal pesh ki hai. media walon ko kam se kam unse preena leni chahiye.