Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘हाथों में पिचकारी, होली खेलो रसिया….’

कवि सम्मेलनरेडियो मिष्टी के कवि सम्मेलन में ठहाके भी, संजीदगी भी

रेडियो मिष्टी 94.3 एफएम के तत्वावधान में होली के मौके पर सिलीगुड़ी में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय कवियों ने श्रोताओं को कभी हंसी से लोटपोट किया, कभी गुदगुदाया तो सोचने के लिए मजबूर किया। वीर रस की रचनाओं ने श्रोताओं को खूब झकझोरा। राष्ट्रीय कवि हरिओम पंवार ने पढ़ा- मैं भारत का संविधान हूं, लाल किले से बोल रहा हूं…

कवि सम्मेलनरेडियो मिष्टी के कवि सम्मेलन में ठहाके भी, संजीदगी भी

रेडियो मिष्टी 94.3 एफएम के तत्वावधान में होली के मौके पर सिलीगुड़ी में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय कवियों ने श्रोताओं को कभी हंसी से लोटपोट किया, कभी गुदगुदाया तो सोचने के लिए मजबूर किया। वीर रस की रचनाओं ने श्रोताओं को खूब झकझोरा। राष्ट्रीय कवि हरिओम पंवार ने पढ़ा- मैं भारत का संविधान हूं, लाल किले से बोल रहा हूं…

इस कविता के एक-एक शब्द से श्रोता खुद को जुड़ा महसूस कर रहे थे। अपने चिर-परिचित अंदाज में पंवार ने देश की राजनीति पर किए अपने प्रहार के दौरान कहा- दागी चेहरों वाली संसद, चंबल घाटी दिख रही है। सांसदों की आवाजों में हल्दीघाटी दिख रही है। आजादी के 60 वर्ष के दौरान भारतीय संविधान की दुर्दशा व बेबसी पर निकले दर्द को पंवार ने बड़ी मजबूती के साथ व्यक्त किया- मेरे पहरेदारों ने ही पथ में बोए ऐसे कांटे, जैसे कोई बेटा बूढ़ी मां का मार गया चांटे। हास्य कवि सम्मेलन में राजनीति से हास्य निकालने को मशहूर कवि डा. सुनील जोगी ने एक रचना – देखो कुर्सी की बलिहारी होली खेलो रसिया… के माध्यम से राजनीति पर चोट करते हुए कहा – कांग्रेस और ममता मिल गये सीपीएम घबराई, बीजेपी सिसकीहाथों में पिचकारी, होली खेलो रसिया

भ्रूण हत्या पर उनकी गंभीर रचना पर पूरा दीनबंधु मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्रृंगार रस की कवयित्री डा. सुमन दुबे ने अपनी रचना के माध्यम से शहरवासियों को होली की बधाइयां दीं- हैं उमंगों से आपका स्वागत, सौ तरंगों से आपका स्वागत, जिंदगी में जो रंग भरते हो, उन्हीं रंगों से आपका स्वागत। वहीं प्रेम रस के गीत सारी दुनिया है बौराई, होली आयी। रंगा दे मोरी चुनरी… के माध्यम से से खूब तालियां बंटोरी। शुद्ध हास्य में लिपटे हास्यकार अरुण जैमिनी ने हरियाणा पर आधारित हास्य व्यंग्यों से उपस्थित दर्शकों को खूब लोटपोट किया। कवि गजेन्द्र सोलंकी की रचना.. नहीं वेदना राष्ट्रपति को सम्मान यहां क्यों है? तथा गंगा की कल-कल सीने में चंदन सी महक पसीने में… रचना के माध्यम से पूरे श्रोताओं को देश की व्यवस्था पर सोचने को मजबूर कर दिया। वरिष्ठ कवि ओम प्रकाश आदित्य ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार पर जोरदार चोट की। कार्यक्रम का उदघाटन शहर के उद्योगपति कमल कुमार मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  आयोजक संस्थान रेडियो मिष्टि के उपाध्यक्ष दिलीप डुग्गर ने सम्मेलन की समाप्ति पर होली की बधाइयां दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...