Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

रेडलाइट एरिया की पथराई आंखों वाली कांता और मैं

“मैं भी एक पत्रकार हूं”, यह अहसास दिल में एक जज्बा पैदा किये रहता था।  कुछ दिन पहले एक रेड लाइट एरिया की खबर कवर करने गया तो खुद में और वहां खड़ी मिली पथराई-सी आंखों वाली कांता में कुछ भी फर्क नहीं पाया. अब तो कहीं खुद को पत्रकार बताते हुए परिचय देता हूं तो कांता की वही तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है जिसमें उसकी आंखों से दर्द तो झांकता है मगर अपने धंधे की मजबूरी चेहरे पर मुस्कराहट बनाये रखने को मजबूर करती रहती है. हम भी तो कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. हमे पता है की हमारी खबरों को संसथान अपने व्यावसायिक हितों के हिसाब से चलाता/छापता  है, फिर भी खबरों के मैनेजर हमारे “सर” हैं। “हमें माफिया, चरित्रहीन और सड़क छाप से करोड़पति बने नेताओं की खबर उन्हें महिमा मंडित करके बनानी पड़ रही है क्योंकि ऐसा नहीं करेंगे तो नौकरी कौन देगा ?

माफिया से पैसे लेकर और चार सौ बीसी करने वाले, धोखाधड़ी से अकूत पैसा पैदा करने वाले धंधेबाज लोग पत्रकारिता समूहों के मालिक बन बैठे हैं। वो हमारे “सर” हैं क्योंकि वो हमारा पेट पाल रहे हैं, भले ही आधी रोटी खुद ही रख लेते हों। न्यूज डेस्कों पर बैठी वो कमसिन कन्याएं भी हमारी बॉस हैं जिन्हें ये नहीं पता कि एसपी थाने में बैठता है या फिर वो कोई बड़ा अफसर होता है ? तनख्वाह पांच महीने न मिले तो कोई बात नहीं। तनख्वाह मांगने का हमें अधिकार नहीं है। तनख्वाह मालिक काट कर आधी कर दे तो भी हमें पूछने का अधिकार नहीं “क्योंकि हम कांता के दुःख-दर्द की बात तो उठा सकते हैं मगर अपनी नहीं”। “उस मजदूर की आवाज बुलंद कर सकते हैं जिसकी मजदूरी ग्राम प्रधान फर्जी मास्टर रोल बनाकर हड़प कर जाता है” मगर अपनी नहीं जिसके हजारों रूपये मालिक हड़प कर जाता है। “कांता को तो अपनी मजदूरी का पैसा रोज मिल ही जाता है, भले ही पुलिस, दलाल और कोठे की मालकिन अपना हिस्सा उससे रोज हड़प लते हों मगर मुझे तो ये भी पता नहीं होता की अपनी मजदूरी कब मिलेगी? अपना ईमान धर्म और जज्बा बेचने की मजदूरी? फिर मै अपनी तुलना कांता से क्यों करूँ? शायद और कोई और होगी. कांता के जैसी ….बस इसी तलाश में हूं।

मै एक न्यूज चैनल में वरिष्ट पत्रकार हूं। कृपया मेरी पहचान गुप्त रखी जाये।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...