Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार कोटे के नाम पर ठगी करता कंडक्टर धरा गया

साधारण यात्रियों को पत्रकार बता कर रोडवेज से लगभग 20 हजार रुपए की ठगी करने वाले पंजाब रोडवेज जालंधर-1 के कंडक्टर को चौकी बस स्टैंड के हवाले किया गया है। कंडक्टर पिछले कई माह से इलेक्ट्रॉनिक टिक्टिंग मशीन (ईटीएम) को जरिया बना कर ठगी कर रहा था। पंजाब रोडवेज की तरफ से अपनी बसों में टिकट वितरण के लिए कंडक्टरों को ईटीएम प्रदान की गई है। ईटीएम में पत्रकारों को दी जाने वाली रियायती टिकट निकालने संबंधी साफ्टवेयर ही नहीं है। पत्रकारों को भी वही साधारण टिकट निकाल कर दे दी जाती है, जिस पर किराया लिखा रहता है। गुरदासपुर निवासी आरोपी कंडक्टर पवन सैनी ने ईटीएम में साफ्टवेयर न होने का ही फायदा उठाया।

कंडक्टर दिन भर होने वाली साधारण टिकटों की बिक्री में से कुछेक टिकटें मान्यता प्राप्त पत्रकारों के कोटे में डाल देता था। कंडक्टर को यह पता था कि पंजाब सरकार के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बसों में किराया माफ है। पत्रकार बता कर निकाली गई टिकट को किसी अन्य यात्री को बेच दिया जाता था। डिपो में पहुंच कर कंडक्टर पत्रकारों के शिनाख्ती कार्ड का फर्जी नंबर बता कर एंट्री करता व पैसे खुद डकार जाता था। डिपो के जीएम आईएस चावला ने बताया कि रोडवेज प्रबंधन एक ही कंडक्टर की बस में निरंतर बढ़ रही पत्रकारों की संख्या को लेकर हैरान होने लगा। जब इस मामले की गहन जांच करवाई गई तो बिकी हुई टिकटों और यात्रियों की संख्या में भारी अंतर पाया गया। जांच में 20227 हजार रुपए की ठगी का खुलासा हो गया। जीएम ने पुलिस को शिकायत दी और आरोपी कंडक्टर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट कम एमडी पनबस मंदीप सिंह, आईएएस ने घोटाले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी कंडक्टर ठेके पर रखा गया था, जिसे सीधे नौकरी से ही निकाला जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...