Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सरकार नाराज हैं, स्पेशल रिपोर्ट गिरा दो!

जी न्यूज का एक फ्रेंचाइजी न्यूज चैनल है। रायपुर में इसका मुख्यालय है। नाम है ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’। इस चैनल ने 9 अक्टूबर को एक विशेष खबर का प्रोमो बनवाया। प्रोमो में कहा गया कि ‘देखना न भूलिए आज रात साढ़े नौ बजे, बिजली पर विशेष प्रोग्राम।’ साथ में यह भी कहा गया है कि… ‘छत्तीसगढ़ सरकार के दावों का है बुरा हाल, ये कैसा पावर हब है, चिराग तले ही है अंधेरा, आखिर कहां गई बिजली…आदि-आदि।’ पर जाने क्या हुआ, रात साढ़े नौ बजे वह विशेष प्रोग्राम प्रसारित ही नहीं किया गया। सूत्र कहते हैं कि प्रदेश सरकार ने चैनल मालिक को हड़का लिया। इशारा कर दिया कि वो दिन न भूलो जब ऐसी ही एक खबर दिखान के कारण तुम लोगों की क्या दशा हुई थी। तब चैनल मालिक के उद्योग की बिजली काट दी गई थी और घर से लेकर चैनल तक को नपवा दिया गया था।

सरकार के लग्गू-भग्गूओं ने चैनल मालिक से साफ कह दिया कि धंधा भी करना चाहोगे और सरकार से टकराओगे भी। दोनों एक साथ नहीं हो सकता। सरकार ने फूं-फां क्या किया, चैनल मालिक की तो जैसे बोलती बंद हो गई। उन्होंने तुरंत इस प्रोग्राम को गिरवाने के आदेश दे दिए। चैनल के पत्रकार रूपी कर्मचारी मरते क्या न करते, रात साढ़े नौ बजे का विशेष प्रोग्राम ड्राप कर दिया। वरिष्ठ लोग पूरे प्रदेश से इनपुट ठीक से न मिल पाने और इस विशेष को फारवर्ड प्लानिंग में डालने जैसी बातें कह रहे हैं लेकिन सूत्र बताते हैं कि चैनल मालिक सरकार से टकराव मोल लेने की मनःस्थिति में नहीं हैं इसलिए वे सरकार विरोधी ऐसे कार्यक्रम चलाने को तैयार नहीं हैं जिस पर सरकार को एतराज हो। जो भी हो, लेकिन आजकल ऐसे उदाहरणों से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का मीडिया बाजार भरा पड़ा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...