Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

खिसियाई सरकार ने अब आज तक को नोटिस भेजा

खिसियाई केंद्र सरकार का मीडिया पर गुस्सा उतारना जारी है। मुंबई पर आतंकी हमलों का सीधा प्रसारण करने और सरकार विरोधी जन भावना को आवाज देने वाले न्यूज चैनलों पर केंद्र सरकार अब शिकंजा कसने में लगी है। पहले इंडिया टीवी को आतंकियों से बातचीत के प्रसारण के लिए नोटिस भेजा, अब आज तक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यही नहीं,  सरकार न्यूज चैनलों को लगातार पाठ पढ़ाने में भी लगी है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 5 दिसंबर को आज तक को भेजे गए कारण बताओ नोटिस के बारे में सूत्रों का कहना है कि मुंबई हमलों के दौरान इस न्यूज चैनल ने एक रिपोर्ट का प्रसारण किया,  जिसे सरकार ने भ्रामक माना है। आज तक को नोटिस का जवाब देने के लिए कितना वक्त दिया गया है, यह पता नहीं चल पाया है।

उधर, इंडिया टीवी ने आतंकियों से बातचीत प्रसारित करने के मामले में अपना जवाब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक इंडिया टीवी के मामले में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है।

केंद्र सरकार ने 4 दिसंबर को सभी न्यूज चैनलों के लिए एक सलाह सूची जारी कर उनसे इसी आधार पर काम करने की अपेक्षा की है। इस सलाह सूची के जरिए सरकार ने न्यूज चैनलों को सलाह दी है कि वे ऐसी सीक्रेट बातों का खुलासा करने से बाज आएं जिससे देश का नुकसान हो सकता हो। सरकार ने न्यूज चैनलों से आतंकी हमलों के फुटेज बार-बार न दिखाने की भी अपील की है ताकि असामान्य हुए जन जीवन के सामान्य होने में बाधा न पड़े। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश को नुकसान पहुंचाने वाले कवरेज को देश हित के खिलाफ माना जाएगा और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

उधर,  समाचार चैनलों के संगठन न्यूज ब्राडकास्टिंग एसोसिएशन (एनबीए) ने सरकार द्वारा जारी सलाह सूची पर मंत्रणा शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि न्यूज चैनलों के संपादकों ने इस तरह की सलाह सूची को सरकार द्वारा मीडिया पर शिकंजा कसने के रूप में लिया है। संपादकों का कहना है कि वे देश हित में जहां जरूरी होता है, सरकारी एजेंसियों के अनुरोध करने पर, तुरंत जरूरी कार्यवाही करते हैं। पर इस तरह की सलाह सूची के आधार पर काम कर पाना मुश्किल होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आतंकी हमलों के दौरान पुलिस आपरेशन में मीडिया द्वारा रुकावट डाले जाने की शिकायतों पर मीडिया मालिकों को तलब किया था। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...