Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

इलना के फिर अध्यक्ष चुन लिए गए परेश नाथ

सात पदाधिकारी, आठ सह संयोजक सदस्य और आठ कोआप्टेड सदस्य चुने गए : देश के सबसे पुराने समाचार पत्र संगठनों में से एक भारतीय भाषाई समाचार पत्र संगठन ‘इलना’ की साधारण सभा की बैठक में दिल्ली प्रेस के परेश नाथ को दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया। हैदराबाद के तारामती बारादरी रिसार्ट में संगठन की आम सभा की बैठक में परेश नाथ सहित कार्यकारिणी के जिन दूसरे सात सदस्यों को चुना गया, उनमें चंद्रकांत भावे (डाक, महाराष्ट्र), चैतन्य कश्यप (अर्थ चेतना, मुंबई), अरविंद चोपड़ा (पंजाब केसरी, दिल्ली), जावेद अहमद (उज्जैन दूत, मध्य प्रदेश), सरविंदर कौर (अजीत समाचार, जालंधर) व अंकित विश्नोई (सिटी इंडिया, मेरठ) शामिल थे।

कार्यकारिणी में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से इलना के नए पदाधिकारियों के चुनाव के साथ ही 8 सह-संयोजक सदस्यों को भी चुना. पदाधिकारियों में परेश नाथ (सरस सलिल) को अध्यक्ष चुना गया। गोविंद लाल वोरा (अमृत संदेश) और अरविंद चोपड़ा (पंजाब केसरी) को उपाध्यक्ष बनाया गया। रवि कुमार विश्नोई (केसर खुशबू टाइम्स), चैतन्य कश्यप (अर्थ चेतना) और सरविंदर कौर (अजीत समाचार) को महासचिव बनाया गया। चंद्रकांत भावे (डाक) कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी के आठ कोआप्टेड सदस्यों में विवेक गुप्ता (सन्मार्ग, कोलकाता), अनिल चमड़िया (सांध्य बार्डर टाइम्स, श्रीगंगानगर), यशपाल सिंह (शायरी त्रैमासिक, मेरठ), राजीव रंजन श्रीवास्तव (देशबंधु, रायपुर), राजशेखरन नायर (जन्मभूमि, कोचीन) विपिन मोहन शर्मा (बच्चों के संग, यूपी), लुबना आसिफ (इन दिनों, दिल्ली) व जय प्रकाश पांडेय (सदभाव मिलन, देहरादून) शामिल किए गए।

सभा के अंत में अध्यक्ष ने कहा कि आज का युग भारतीय भाषाओं के प्रकाशनों का है. बढ़ती साक्षरता के कारण करोड़ों की संख्या में नए पढ़े-लिखे युवा प्रकाशनों की चाह कर रहे हैं। भारतीय भाषाओं के प्रकाशकों का भविष्य बहुत उज्जवल है। आवश्यकता है कि इन्हें पर्याप्त सरकारी सहायता व सुविधाएं मिलती रहें और पाठकों तक पहुंचने के साधन सुगम होते रहें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...