हिंदी मीडिया के नंबर वन न्यूज पोर्टल भड़ास4मीडिया के विस्तार की योजना के तहत दिल्ली में दो वरिष्ठ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ये पद हैं एडिटर (कंटेंट) और मैनेजर (ब्रांड & बिजनेस)। दिल्ली में किसी मीडिया हाउस में काम कर रहे या काम कर चुके आवेदनकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए जरूरी योग्यताएं इस प्रकार हैं-
एडिटर (कंटेंट)
- प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया में न्यूनतम पांच साल कार्य करने का अनुभव हो।
- अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद में पारंगत हो।
- हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ हो और कापी राइटिंग में विशेष कौशल हो।
- मीडिया माध्यमों (प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, वेब आदि) की आंतरिक संरचना की समझ हो।
- हिंदी ब्लागिंग में सक्रियता हो और वेब माध्यम में दिलचस्पी हो।
- फोटो एडिटिंग और फोटो जर्नलिज्म में दिलचस्पी हो।
- कंप्यूटर पर संपादन और लेखन कार्य तीव्र गति से निष्पादित करने का सामर्थ्य हो।
- एनसीआर इलाके में काम कर चुका हो और पास में खुद का वाहन हो।
मैनेजर (ब्रांड & बिजनेस)
- किसी मीडिया हाउस में पांच साल तक काम करने का अनुभव हो।
- बिजनेस प्लान बनाने और उसे एक्जीक्यूट करने का सामर्थ्य हो।
- ब्रांड डेवलपमेंट के लिए रचनात्मक कार्य करने की योग्यता हो।
- अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में बोलने-लिखने की दक्षता हो।
- वेब मीडिया माध्यम और आनलाइन बिजनेस की समझ हो।
- आनलाइन एड मार्केट और एजेंसियों के बारे में जानकारी हो।
- एनसीआर इलाके में काम कर चुका हो और पास में खुद का वाहन हो।
उपरोक्त दोनों पदों के लिए सेलरी मार्केट के अनुरूप दिया जाएगा। आवेदन करने वाले जो सेलरी चाहते हैं, उसका जिक्र बायोडाटा में अवश्य करें। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा [email protected] पर मेल करें और सब्जेक्ट में जिस पद के लिए आवेदन किया गया हो, उसका जिक्र करें। हमें आवेदन 20 मई तक मिल जाने चाहिए। 20 मई के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।











