Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

साहित्यकारों की जुटान के बीच ‘पूर्वग्रह’ री-लांच

पूर्वग्रहसाहित्य-कला आलोचना की त्रैमासिक पत्रिका ‘पूर्वग्रह’ की री-लांचिंग पिछले दिनों दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में हुई। पत्रिका के जनवरी-मार्च 2009 के अंक का लोकार्पण प्रसिद्ध आलोचक डा. नामवर सिंह, वरिष्ठ कवि कुंवर नारायण, प्रख्यात कथाकार कृष्णा सोबती, पत्रिका के संपादक प्रभाकर श्रोत्रिय व न्यासी सचिव मनोज श्रीवास्तव ने किया। यह पत्रिका भोपाल से निकल रही है। भारत भवन की यह मैग्जीन नए संपादक के नेतृत्व में नए स्वरूप व तेवर में पाठकों के समक्ष आ चुकी है।

पूर्वग्रहसाहित्य-कला आलोचना की त्रैमासिक पत्रिका ‘पूर्वग्रह’ की री-लांचिंग पिछले दिनों दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में हुई। पत्रिका के जनवरी-मार्च 2009 के अंक का लोकार्पण प्रसिद्ध आलोचक डा. नामवर सिंह, वरिष्ठ कवि कुंवर नारायण, प्रख्यात कथाकार कृष्णा सोबती, पत्रिका के संपादक प्रभाकर श्रोत्रिय व न्यासी सचिव मनोज श्रीवास्तव ने किया। यह पत्रिका भोपाल से निकल रही है। भारत भवन की यह मैग्जीन नए संपादक के नेतृत्व में नए स्वरूप व तेवर में पाठकों के समक्ष आ चुकी है।

री-लांचिंग का विशेषांक प्रख्यात कवि कुंवर नारायण पर आधारित है। इसमें कवि कुंवर नारायण की कई अप्रकाशित कविताएं भी प्रकाशित हुई हैं। साथ ही लोक कला, यात्रा, कविता, कहानी, आलेख आदि को भी स्थान दिया गया है। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रख्यात आलोचक डा. नामवर सिंह ने साहित्यिक पत्रिकाओं को राजनीति से बचाने की वकालत की। ‘पूर्वग्रह’ के नए अंक की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह काफी संतुलित और व्यवस्थित है।

मनोज श्रीवास्तव का संबोधन और मंचासीन प्रभाकर श्रोत्रिय, नामवर सिंह, कृष्णा सोबती और कुंवर नारायणकवि कुंवर नारायण ने कहा कि एक पाठक और लेखक के तौर पर वो पत्रिका से काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। कई उतार-चढ़ाव के बावजूद पत्रिका ने अपना वास्तविक स्वभाव बनाए रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई की पत्रिका साहित्यिक परिप्रेक्ष्य को समेटते हुए निकलती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कथाकार कृष्णा सोबती ने नए अंक की पहली कविता ‘प्यार की भाषाएं’ का पाठ किया। पत्रिका की री-लांचिंग के मौके पर साहित्य जगत की कई नई और पुरानी हस्तियां मौजूद थीं। साहित्य अकादमी सभागार खचाखच भरा हुआ था। इस पत्रिका के पहले संपादक अशोक वाजपेयी भी मौजूद थे। न्यासी सचिव मनोज श्रीवास्तव ने ‘पूर्वग्रह’ को आधुनिक साहित्य समारोह में मौजूद लेखक और रचनाकारऔर कला की प्रतिनिधि पत्रिका बनाने के लिए प्रतिबद्ध होने की बात कही जबकि संपादक प्रभाकर श्रोत्रिय ने ‘पूर्वग्रह’ में किसी भी तरह का पूर्वाग्रह न होने की बात कहकर इस मैग्जीन से हर तरह के लेखकों, रचनाकारों, साहित्यकारों को जुड़ने का आह्वान किया।

 

 

यशवंत सिंह, नामवर सिंह और मनोज श्रीवास्तव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dr Kavita shukla

    July 6, 2019 at 5:16 pm

    पूर्व ग्रह पत्रिका का यह अंक बहुत अच्छा लगा.. आगे भी इसी तरह अंक निकाले जाएँ. बधाई हो..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...