Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

अस्पताल से घर लौटे राजीव शुक्ला व आलोक तोमर

राजीव शुक्लासांसद और बैग फिल्म लिमिटेड के निदेशक राजीव शुक्ला का पिछले दिनों मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हास्पिटल में हृदय की बाइपास सर्जरी की गई। सूत्रों के अनुसार राजीव को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। पिछले दिनों राजीव ने रुटीन हेल्थ चेकअप एस्कार्ट हर्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और मशहूर डाक्टर अशोक सेठ की निगरानी में कराया तो पता चला कि उनकी आर्टिलरी ब्लाक है। 10 वर्ष पहले राजीव की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है, इसलिए डाक्टरों ने अबकी बायपास सर्जरी कराने को ज्यादा बेहतर माना।

राजीव शुक्लासांसद और बैग फिल्म लिमिटेड के निदेशक राजीव शुक्ला का पिछले दिनों मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हास्पिटल में हृदय की बाइपास सर्जरी की गई। सूत्रों के अनुसार राजीव को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। पिछले दिनों राजीव ने रुटीन हेल्थ चेकअप एस्कार्ट हर्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और मशहूर डाक्टर अशोक सेठ की निगरानी में कराया तो पता चला कि उनकी आर्टिलरी ब्लाक है। 10 वर्ष पहले राजीव की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है, इसलिए डाक्टरों ने अबकी बायपास सर्जरी कराने को ज्यादा बेहतर माना।

डा. सेठ की सलाह पर अमल करते हुए राजीव ने विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ और एशियन हर्ट इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन डा. रमाकांत पांडा की निगरानी में बाइपास सर्जरी कराई। डा.पांडा के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हास्टिपल में राजीव का आपरेशन किया और ब्लाकेज को सफलतापूर्वक हटा दिया। राजीव अस्पताल से मुक्त होकर इन दिनों मुंबई स्थित अपने निवास पर डाक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उनका स्वास्थ्य सामान्य है। ज्ञात हो कि डा. रमाकांत पांडा के ही नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हृदय की बाइपास सर्जरी की थी।


आलोक तोमरवरिष्ठ पत्रकार और सीएनईबी न्यूज चैनल के सलाहकार आलोक तोमर को श्वांस नली में जटिल इंफेक्शन के कारण बीते दिनों एम्स में भर्ती कराया गया। सिगरेट पीने की लत से आलोक की श्वांस नली जाम हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एम्स के डाक्टरों की एक टीम ने श्वांस नली को नेबोलाइज किया। स्टेरायड के इंजेक्शन दिए ताकि खून के अंदर आक्सीजन लेवल ठीक हो सके। सात दिन तक चले इलाज के बाद डाक्टरों ने आलोक तोमर को आइंदा सिगरेट न पीने की भी कसम दिलाई। आलोक अब स्वस्थ हैं और घर आ चुके हैं।

भड़ास4मीडिया से बातचीत में आलोक तोमर ने कहा कि दुनिया ने पहले दारू छुड़वाई, डाक्टरों ने अब सिगरेट से तौबा करा दिया। शरीर का अधिकतम दुरुपयोग करने के चलते ही मुझे एम्स जाना पड़ गया। आलोक तोमर के मुताबिक- ‘गनीमत है, केवल लंग्स में इनफेक्शन हुआ, मैं तो सोच रहा था कि कहीं हर्ट में कोई छेद न हो गया हो। आगे से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की कोशिश करूंगा।’

ज्ञात हो कि जिन दिनों आलोक एम्स में श्वांस नली में इंफेक्शन का इलाज करा रहे थे, उन्हीं दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी इसी रोग का इलाज चल रहा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...