Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारिता के भविष्य पर बतियाएंगे मीडिया दिग्गज

खेल और अन्य आयोजनों के मीडिया कवरेज पर रोक के अलावा इंटरनेट से उत्पन्न चुनौतियों और पत्रकारिता के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रमुख मीडिया हस्तियां हैदराबाद में आयोजित होने वाले विश्व समाचारपत्र कांग्रेस (डब्ल्यूएनसी) और विश्व संपादक फोरम (डब्ल्यूईएफ) सम्मेलन के दौरान चर्चा करेंगी। हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय सभागार केंद्र में एक दिसंबर से आयोजित होने वाले चार दिवसीय सम्मेलन का उदघाटन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल करेंगी।

खेल और अन्य आयोजनों के मीडिया कवरेज पर रोक के अलावा इंटरनेट से उत्पन्न चुनौतियों और पत्रकारिता के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रमुख मीडिया हस्तियां हैदराबाद में आयोजित होने वाले विश्व समाचारपत्र कांग्रेस (डब्ल्यूएनसी) और विश्व संपादक फोरम (डब्ल्यूईएफ) सम्मेलन के दौरान चर्चा करेंगी। हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय सभागार केंद्र में एक दिसंबर से आयोजित होने वाले चार दिवसीय सम्मेलन का उदघाटन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल करेंगी।

इस सम्मेलन में विश्व समाचारपत्र और समाचार प्रकाशक संघ के अध्यक्ष गेविन ओरिली और भारतीय समाचारपत्र सोसाइटी के अध्यक्ष टी वेंकटरमण रेड्डी और अन्य लोग शामिल होंगे। पाकिस्तान स्थित फ्राइडे टाइम्स और डेली टाइम्स के एडिटर इन चीफ नजम सेठी भी इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सेठी को विश्व समाचारपत्र और समाचार प्रकाशक संघ (वैन-आईएफआरए) के वार्षिक गोल्डन पेन आफ फ्रीडम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस साल विश्व समाचारपत्र कांग्रेस (डब्ल्यूएनसी) सम्मेलन का शीर्षक ‘न्यूजपेपर : ए मल्टी मीडिया, ग्रोथ बिजनेस’ है जबकि विश्व संपादक फोरम (डब्ल्यूईएफ) का जोर ‘फाइंडिंग न्यू बिजनेस माडल फार न्यूजपेपर’ होगा। विश्व समाचारपत्र कांग्रेस, विश्व संपादक फोरम और इंफो सर्विस एक्सपो विश्व प्रेस की वैश्विक बैठकें हैं, जिसका आयोजन वैन-आईएफआरए की ओर से किया जाता है। इस सम्मेलन में 87 देशों के 900 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और इसके तहत समाचारपत्रों के प्रकाशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुख्य संपादक और अन्य कार्यकारी इसके लिए पंजीकरण करा चुके है।

आयोजकों के अनुसार डब्ल्यूएनसी और डब्ल्यूईएफ समारोह चारों दिन एक ही समय एक-दूसरे से अलग-अलग आयोजित होंगे। इस सम्मेलन के पहले दो दिनों के दौरान डब्ल्यूईएफ के अध्यक्ष जेवियर विडाल फोल्च, इंफोसिस के संरक्षक एन आर नारायणमूर्ति, वान-आईएफआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिमोथी बाल्डिंग, माइक्रोसाफ्ट इंडिया के अध्यक्ष रवि वेंकटेशन, इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटर इन चीफ अरुण पुरी, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका अरूंधती राय आदि संबोधित करेंगी। डब्ल्यूएनसी के सम्मेलन के दौरान कई गोलमेज सत्रों का आयोजन किया जाएगा और इसमें प्रेस की स्वतंत्रता, समाचारपत्रों के भविष्य, प्रींट मीडिया की ताकत आदि के बारे में चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त खेल और अन्य आयोजनों के मीडिया कवरेज पर रोक के बारे में भी चर्चा होगी। साभार : जनसत्ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...