एचटी मीडिया के अंग्रेजी बिजनेस दैनिक मिंट के आनलाइन संस्करण लाइवमिंट डॉट कॉम की संपादक दुर्गा रघुनाथ ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी ‘द वाल स्ट्रीट जरनल’ के साथ भारत में शुरू की है। वे डब्लूएसजे में बतौर संपादक काम करेंगी। उन्हें भारत में डब्लूएसजे के लिए मोबाइल सर्विस और डिजिटल प्रोडक्ट डेवलपमेंट का एडिटर बनाया गया है। दुर्गा रघुनाथ डब्लूएसजे के भारत ब्यूरो चीफ पाल बेकेट को रिपोर्ट करेंगी। लाइवमिंट से पहले दुर्गा न्यूयार्क में हारपर कालिन्स के साथ मार्केटिंग प्लानर के रूप में काम करतीं थीं।
जी इंटरटेनमेंट, जी न्यूज, वायर एंड वायरलेस और डिश टीवी जैसी कंपनियों को लांच करने वाले एस्सेल ग्रुप के एचआर हेड राजेंद्र सिंह ने संस्थान छोड़ने के लिए नोटिस दे दिया है। उनका नोटिस पीरियड 15 जुलाई को पूरा होगा। तब तक वे पद पर बने रहेंगे। राजेंद्र कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है। राजेंद्र ने एस्सेल ग्रुप को अगस्त 2007 में ज्वाइन किया था। मनोविज्ञान में स्नातक और एमबीए की डिग्रीधारी राजेंद्र एस्सेल से पहले वीडियोकान में एचआर डायरेक्टर हुआ करते थे। रैनबक्सी और जेके सिंथेटिक्स जैसी कंपनियों के साथ राजेंद्र करियर की पारी खेल चुके हैं।











