Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

क्या हफ्ते भर की खबरें एक दिन में लाते हैं?

एक बड़े अखबार के एक दुखी सज्जन ने भड़ास4मीडिया के पास एक मेल भेजा है। मेल में जो कुछ लिखा है, वह है तो बहुत मजेदार लेकिन वो बातें सच हैं या नहीं, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। इसीलिए मेल के समस्त पात्रों के नाम को गायब कर दिया जा रहा है या बदल दिया जा रहा है। फिर भी, किसी संयोग या दुर्योग से किसी से कोई समानता मिल जाए तो इसे सिर्फ दुर्योग या संयोग ही समझा जाए, ओरीजनल न माना जाए। बोले तो, दिल पे मत ले यार, प्लीज इसे सिर्फ भड़ास ही मान। मेल का मजमून यूं हैं

एक बड़े अखबार के एक दुखी सज्जन ने भड़ास4मीडिया के पास एक मेल भेजा है। मेल में जो कुछ लिखा है, वह है तो बहुत मजेदार लेकिन वो बातें सच हैं या नहीं, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। इसीलिए मेल के समस्त पात्रों के नाम को गायब कर दिया जा रहा है या बदल दिया जा रहा है। फिर भी, किसी संयोग या दुर्योग से किसी से कोई समानता मिल जाए तो इसे सिर्फ दुर्योग या संयोग ही समझा जाए, ओरीजनल न माना जाए। बोले तो, दिल पे मत ले यार, प्लीज इसे सिर्फ भड़ास ही मान। मेल का मजमून यूं हैं

इस अखबार की माया निराली है। इसके मैनेजमेंट में उंचे पद पर एक  साहब आए हैं। मान लेते हैं वह ऊंचा पद ‘ओओओ’ यानि ‘ओह आपरेटिंग आफिसर’ है। जो साहब आए हैं, उनका नाम है ‘विजनथ्रो’ साहब। इन्हें प्यार से लोग अब ‘थ्रो’ साहब भी कहने लगे हैं। बताया जाता है कि उनका 65 लाख रुपये प्रति साल का पैकेज है। पहले दिन जब वे एडिटोरियल के स्थानीयों से रूबरू हुए तो पहला और आखिरी सवाल पूछा- ‘भाई, आप लोग रोज खबरें लाते हो या पूरे हफ्ते की खबरें एक साथ लाकर लगाते हो’। साथियों को उनकी इस बात पर हंसी आ गई। खैर, कोई पलट कर नहीं बोला। विजनथ्रो साहब का भी कोई कुसूर नहीं था। वे दरअसल एक कच्ची सब्जी बेचने वाली बड़ी कंपनी से जो आए थे। सब्जियां तौलवाने के सिवा उन्हें भी ज्यादा नहीं मालूम था। विजनथ्रो साहब ने इस अखबार में आते ही फालतू के कई काम बहुत दिल लगाकर किए। जैसे, सबसे पहले तो अपने बैठने का बढ़िया ठिकाना बनवाया। इस पर ठीक-ठाक खर्च कराया। इसके बाद दिवाली पर डिपार्टमेंट्स में कंपटीशन रखवा दिया। उसके बाद आफिस के अंदर रंग-रोगन करवाया। हजारों रुपये देकर मुख्य द्वार पर कला में पारंगत जनों द्वारा बढ़िया पेंटिंग करवाई। पर उन्होंने अभी तक कर्मचारियों की जेब भारी करने के बारे में कुछ नहीं सोचा। ये तो हो गई 65 लाख रुपये की सोच। कहा जा रहा है कि यह अखबार अब जल्द ही 96 लाख रुपये वाला एक और माडल लांच करने वाला है। इसे नाम दिया जाएगा ‘ओह प्रेसीडेंट’। यानि ये साहब अपने थ्रो साहब से भी उपर होंगे। अब देखते हैं कि वो क्या रंगवाते हैं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...