Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अखबार में छपे विज्ञापन पर बवाल, रिपोर्ट दर्ज

नागपुर से प्रकाशित हिंदी अखबार ‘दैनिक 1857’ में छपे एक विज्ञापन से बवाल मचा हुआ है। इस विज्ञापन के जरिए आचार्य सुधांशु महाराज के कभी करीबी रहे महावीर प्रसाद मानसिंघका ने सुधांशु महाराज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और उनसे कुल 22 सवाल पूछे हैं। इस विज्ञापन के छपने के बाद सुधांशु महाराज के भक्तों में आक्रोश फैल गया और इन लोगों ने अखबार बेच रहे हाकरों की पिटाई की व मोबाइल छीन लिए। इस घटना पर ‘दैनिक 1857’ के प्रसार विभाग के लोगों ने सुधांशु महाराज के अनुयायियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखा दी है।

उधर, सुधांशु महाराज के लोगों ने भी अखबार और मानसिंघका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाद में सुधांशु महाराज के लोगों ने एमपी मानसिंघका पर कई गंभीर आरोप लगाए तो मानसिंघका ने दावा किया कि अगर वे लोग एक भी आरोप सिद्ध कर दें तो वे एक करोड़ रुपये आचार्य के भक्तों में बांट देंगे। मानसिंघका ने आचार्य पर जो आरोप लगाए हैं उसमें एक मामला चारसौबीसी का है।

विज्ञापन का एक अंश

मानसिंघका के मुताबिक आचार्य के ट्रस्ट को उन्होंने 53 लाख रुपये दिए थे जिसके बदले ट्रस्ट की ओर से इनकम टैक्स छूट का जो सर्टिफिकेट मिला, वह फर्जी निकला। इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि आचार्य के ट्रस्ट को टैक्स में छूट देने का अधिकार नहीं मिला हुआ है। मानसिंघका के मुताबिक आचार्य ने लोगों से अरबों रुपये लेकर उन्हें इनकम टैक्स छूट के फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए।

'दैनिक 1857' में प्रकाशित खबर

ज्ञात हो कि वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने ‘राष्ट्र प्रकाश’ से इस्तीफा देने के बाद अपना खुद का अखबार निकाला है जिसका नाम ‘दैनिक 1857’ है। वे इसके प्रधान संपादक है। दैनिक 1857 में सुधांशु महाराज और कभी उनके खासमखास रहे मानसिंघा के विवाद के प्रकाशित होने के कारण नागपुर में यह अखबार अपने तेवर के कारण चर्चा का विषय बन गया है। जिस विज्ञापन पर बवाल मचा है, उसे पढ़ने के लिए क्लिक करें– विज्ञापन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...