सोनिया गांधी, प्रियंका, राबर्ट गुरुवार को सवाई माधोपुर पहुंचे। स्वर्ण मंदिर फ्रंटियर मेल से दोपहर दो बजे यहां पहुंचने के बाद वे अपने मित्र की रणथंभौर रोड स्थित होटल पहुंचे। रणथंभौर भ्रमण के लिए आए इस परिवार ने शाम के वक्त वन भ्रमण किया। पर दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि इस वीवीआईपी कुनबे के रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस एवं एसपीजी के जवान हरकत में आ गए।
इनकी नजर पहले से ही मीडिया के लोगों एवं उनके कैमरों पर थी। प्लेटफार्म पर उतरने के साथ ही एसपीजी के जवानों ने मीडिया कर्मियों के कैमरे छीनने शुरू कर दिए। इस दौरान तीन कैमरों को नुकसान हुआ एवं एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरे की टेप निकाल कर ले गए। कई मीडियाकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की गई। मीडियाकर्मी कुछ नहीं बोल पाए क्योंकि मामला सोनिया, प्रियंका और राबर्ट से जुड़ा था पर एसपीजी को इस तरह बदतमीजी करने की छूट मिलने पर पत्रकारों में नाराजगी दिखी।
अगर आपके पास भी मीडिया से जुड़ी कोई खबर है तो आप हम तक [email protected] या फिर [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं. आपके नाम और पहचान का कभी खुलासा नहीं किया जाएगा.
Dr. Vineet Singh
February 5, 2010 at 1:03 pm
bhand bankar yas gathha bhi to media hi gati he … soniya ko rajmata banaya he to unki shan me gustakhi karne wale ko lat bhi khani hogi… jay bhand jamat ki ….
Himanshu Tripathi
February 5, 2010 at 4:16 pm
क्या बताये इन मीडिया वालो को. ये किसी को चैन से जीने नहीं दे सकते हैं. इनका बस चले तो टोइलेट में भी कैमरा ले के पहुँच जाये अगर कोई सलेब्रटी हो तो.
अरे भाई हर जगह न्यूज़ नहीं बनाओ, कुछ रियल टाइप का न्यूज़ बनाओ , जिससे की समाज में जागरूकता फैले.
ashok chouhan
February 6, 2010 at 6:55 am
Yashwant Bhai, aap meri bato par yakin kijiye to aane wale 5 salo ke aandar patrakar sadak me lat-juta khate milenge. Local astar par yah kam shuru ho gaya hai. Nitya din lat-juta khane aur balckmaling ke chakar me FIR ki khabre dikhai deti hai, jo aap tak pahunch nahi pati.Camra aur kalam utha kar patrakar ban mal kamane ka jo trend chal pada hai wo aane wale dino ke liye shubh sanken nahi hai.
govind goyal, sriganganagar
February 6, 2010 at 4:08 pm
inke nikat jaana hee band kar dena chahiye. par bechare stringer/reporter kare kya? marna to yahi hai. karvate raho apni insult.narayan narayan