Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पीटीआई हीरक जयंती समारोह में सब खुलकर बोले

नेताओं ने रिपोर्टिंग में सावधानी बरतने की सलाह दी : राजनीति के धुरंधरों ने मीडिया को रिपोर्टिंग में सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही आगाह भी किया है कि ब्रेकिंग न्यूज की होड़ मीडिया की विश्वसनीयता को प्रभावित कर रही है। हालांकि सभी ने लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया की लोकतंत्र में भूमिका को अहम माना है। पर मीडिया से हमेशा किसी भी सूचना की प्रामाणिकता की जांच करने की अपील भी की है। क्योंकि गलत खबर छापने के बाद माफीनामे से नुकसान की भरपाई नहीं हो पाती। पीटीआई कर्मचारी संघों के फेडरेशन की तरफ से बुधवार को आयोजित पीटीआई के हीरक जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह और श्रीप्रकाश जायसवाल ही नहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मीडिया की दशा और दिशा के बारे में खुल कर बोले।

वीरभद्र ने कहा कि मीडिया उद्योग खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आज जो होड़ दिखती है वह खबर संकलन की नीति को बेशक प्रभावित करती है। गलत रिपोर्ट से होने वाले नुकसान को साधारण माफीनामे से दूर नहीं किया जा सकता। शीला दीक्षित ने भी उनकी राय से सहमति जताई और कहा कि प्रतिस्पर्धा के माहौल में खबर को ब्रेक करने की दौड़ में किसी भी सूचना को प्रामाणिकता को परखने के दायित्व से विमुख नहीं होना चाहिए।

शीला दीक्षित ने समाचार एजेंसी के तौर पर पीटीआई की लगातार बरकरार रही विश्वसनीयता की सराहना की और सुझाव दिया कि उसके प्रबंधन को टेलीविजन ट्रस्ट आफ इंडिया नामक दूसरी एजेंसी भी शुरू करने के बारे में सोचना चाहिए। लोगों को तथ्यात्मक सूचनाएं देने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने पीटीआई को देश की सबसे अधिक विश्वसनीय समाचार एजंसी बताया और कहा कि जब भी कोई खबर उसकी क्रेडिट लाइन से होती है तो एक पाठक के तौर पर उसमें सबका विश्वास रहता है। श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि मीडिया को देश के विकास में अहम भूमिका अदा करनी है।

जम्मू-कश्मीर के माकपा नेता एमवाई तारीगामी ने अफसोस जताया कि मीडिया स्कैंडल और हिंसा की खबरें ज्यादा दे रहा है और शांति और विकास की खबरों की अनदेखी कर रहा है। मीडिया से किसी भी घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष तस्वीर पेश करने की भी अपेक्षा जताई। पीटीआई के मुख्य कार्यकारी एमके राजदान ने एजेंसी के अब तक के सफर का ब्योरा दिया। समारोह में कर्मचारी नेताओं ने मीडिया की ट्रेड यूनियनों को फिर से मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। एनयूजे के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर त्रिखा ने पत्रकारों की सेवा परिस्थितियों में गिरावट को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कर्मचारी संगठनों को फिर मजबूत करने पर जोर दिया ताकि पत्रकारों को उनका हक मिल सके। आईजेयू के अध्यक्ष सुरेश अखौरी ने चिंता जताई कि केंद्र और राज्य सरकारें पत्रकारों से जुड़े कानूनों को लागू करवाने और वेतन आयोगों की सिफारिशों पर अमल कराने का दायित्व भूल गई हैं। यूएनआई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मोहन लाल जोशी ने मीडिया कर्मचारियों की यूनियनों को आत्मनिरीक्षण की सलाह दी। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी समारोह को संबोधित किया। साभार : जनसत्ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...