Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लाली पर लगे आरोपों से प्रसार भारती में ‘खेल’ का खुलासा

[caption id="attachment_14939" align="alignleft"]बीएस लालीगंभीर आरोपों में फंसे प्रसार भारती के सीईओ बीएस लाली[/caption]देश में सरकारी प्रसारण माध्यमों- दूरदर्शन नेटवर्क और आल इंडिया रेडियो को पूरी आजादी और रचनात्मकता से चलाने के लिए गठित स्वायत्त संस्था प्रसार भारती के अंदर के ‘खेल-तमाशे’ अब जनता के सामने आने लगे हैं। दूरदर्शन, लोकसभा टीवी समेत जितने भी सरकारी चैनल हैं और आल इंडिया रेडियो का जो नेटवर्क है, उसमें समय-समय पर गड़बड़ियों, घोटालों, फर्जीवाड़ों, कायदे-कानूनों के उल्लंघनों के मामले आते रहे हैं लेकिन इन सरकारी मीडिया माध्यमों के स्वस्थ संचालन के लिए गठित प्रसार भारती में ही जब घोटाले होने लगे तो फिर तो इन माध्यमों का भगवान मालिक है। प्रसार भारती में गड़बड़ी की सुगबुगाहट काफी दिनों से थी लेकिन पिछले दिनों इसके चेयरमैन अरुण भटनागर द्वारा सीईओ बीएस लाली पर गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफा देने के बाद अंदर चलने वाला ‘खेल’ जगजाहिर हो गया है।

बीएस लालीदेश में सरकारी प्रसारण माध्यमों- दूरदर्शन नेटवर्क और आल इंडिया रेडियो को पूरी आजादी और रचनात्मकता से चलाने के लिए गठित स्वायत्त संस्था प्रसार भारती के अंदर के ‘खेल-तमाशे’ अब जनता के सामने आने लगे हैं। दूरदर्शन, लोकसभा टीवी समेत जितने भी सरकारी चैनल हैं और आल इंडिया रेडियो का जो नेटवर्क है, उसमें समय-समय पर गड़बड़ियों, घोटालों, फर्जीवाड़ों, कायदे-कानूनों के उल्लंघनों के मामले आते रहे हैं लेकिन इन सरकारी मीडिया माध्यमों के स्वस्थ संचालन के लिए गठित प्रसार भारती में ही जब घोटाले होने लगे तो फिर तो इन माध्यमों का भगवान मालिक है। प्रसार भारती में गड़बड़ी की सुगबुगाहट काफी दिनों से थी लेकिन पिछले दिनों इसके चेयरमैन अरुण भटनागर द्वारा सीईओ बीएस लाली पर गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफा देने के बाद अंदर चलने वाला ‘खेल’ जगजाहिर हो गया है।

प्रसार भारती के चेयरमैन अरुण भटनागर ने प्रसार भारती के सीईओ पर कई तरह के आरोप जड़े। इसमें एक पैसे-रुपये के गड़बड़-घोटाले का भी है। रिटायर आईएएस अफसर भटनागर ने इस्तीफे के बाबत प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने अपने दिल और प्रसार भारती का हाल विस्तार से बयान किया है। भटनागर ने इस्तीफे में सीईओ बीएस लाली को घेरा है। उन पर वित्तीय घपलों के साथ-साथ कार्यप्रणाली में पारदर्शिता न बरतने के आरोप लगाए हैं। भटनागर चाहते हैं कि पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था से कराई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। सूत्रों का कहना है कि भटनागर और लाली में अनबन के मामले पहले भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक पहुंचते रहे हैं लेकिन भटनागर के इस्तीफा देने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है और अब सरकार को कोई निर्णायक कदम उठाना पड़ सकता है। नई सरकार के मंत्रिपरिषद गठन की कवायद से मुक्त होने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नौकरशाह विवाद की पूरी फाइल अपने केंद्रीय मंत्री के सम्मुख पेश करेंगे। अगले कुछ हफ्तों में इस प्रकरण में नया मोड़ आने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...