Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अजहर ने जहाज में की थी संगीता से शादी की पेशकश

प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कहा है कि कांग्रेस के किसी नेता से उनकी चुनाव लड़ने पर कोई चर्चा नहीं हुई है. अगर पार्टी चाहेगी तो वो चुनाव लड़ेंगे. स्टार न्यूज के साप्ताहिक कार्यक्रम जो कहूंगा, सच कहूंगा में दीपक चौरसिया से बातचीत में अजहर और संगीता बिजलानी ने कहा कि अगर कांग्रेस कहेगी तो वे पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे. अजहर ने कहा कि वो दो साल से राजनीति में आने की सोच रहे थे. उन्होंने बताया कि वो राजीव गांधी के जमाने से कांग्रेस से प्रभावित हैं. अजहर ने बताया कि 1985 में जब तीन टेस्ट में तीन शतक लगाया तो राजीव गांधी ने फोन करके बधाई दी थी. प्रधानमंत्री का फोन आना उनके लिए गर्व की बात थी.

प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कहा है कि कांग्रेस के किसी नेता से उनकी चुनाव लड़ने पर कोई चर्चा नहीं हुई है. अगर पार्टी चाहेगी तो वो चुनाव लड़ेंगे. स्टार न्यूज के साप्ताहिक कार्यक्रम जो कहूंगा, सच कहूंगा में दीपक चौरसिया से बातचीत में अजहर और संगीता बिजलानी ने कहा कि अगर कांग्रेस कहेगी तो वे पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे. अजहर ने कहा कि वो दो साल से राजनीति में आने की सोच रहे थे. उन्होंने बताया कि वो राजीव गांधी के जमाने से कांग्रेस से प्रभावित हैं. अजहर ने बताया कि 1985 में जब तीन टेस्ट में तीन शतक लगाया तो राजीव गांधी ने फोन करके बधाई दी थी. प्रधानमंत्री का फोन आना उनके लिए गर्व की बात थी.

Star News Logo

शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल एजेंडा मे : अजहर ने कहा कि राजनीति में वो जिन तीन क्षेत्रों में खास तौर पर काम करना चाहेंगे उसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल शामिल है. उन्होंने कहा कि मुसलमान बच्चों के लिए भी आज ऊर्दू के साथ ही अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा बहुत जरूरी है.

बीसीसीआई की पाबंदी के खिलाफ मामला कोर्ट में : programme Logoअजहर ने कहा कि मैच फिक्सिंग मामले में वो पाक-साफ थे और इसलिए उन्होंने अपने ऊपर बीसीसीआई के आजीवन प्रतिबंध को अदालत में चुनौती दे रखी है. उन्होंने कहा कि आईसीसी का इस मामले से कोई ताल्लुक नहीं है क्योंकि प्रतिबंध बीसीसीआई की तरफ से लगाया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका नाम आने पर उनके मन में सिर्फ यही आया था कि उन्होंने अब तक जो भी किया है वो देश के लिए किया है और उनका प्रदर्शन इसकी गवाही देते हैं.

तीनों तरह का मैच जीतेगी टीम इंडिया : अजहर ने उम्मीद जताई कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम वनडे, टेस्ट और ट्वेंटी-20 तीनों तरह के मैच जीतेगी. उन्होंने कहा कि धोनी बेहतरीन कप्तान हैं और उनकी सबसे बड़ी खूबी उनकी सकारात्मक सोच है. उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय टीम वनडे रैंकिंग के साथ ही टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर एक पर पहुंच सकती है.

मीडिया की खबरों से हमदोनों में रोमांस हो गया : अजहर की पत्नी संगीता बिजलानी ने कहा कि दोनों 1985 में पहली बार मिले थे. उसके बाद से वो अजहर की दोस्त बन गईं और उनका मैच देखने जाती थीं. लेकिन मीडिया ने लिखना शुरू कर दिया कि अजहर और मेरे बीच रोमांस हो गया है. तब तक कुछ हुआ नहीं था लेकिन ऐसी खबरें बार-बार पढ़कर हमदोनों के बीच रोमांस हो गया.

हवाई जहाज में अजहर ने की थी शादी की पेशकश : अजहर ने बताया कि उन्होंने शारजाह जाने के दौरान हवाई जहाज में ही संगीता के सामने शादी की पेशकश की थी. संगीता ने घरवालों से बात करने के बाद शादी के लिए हां कर दी. संगीता ने कहा कि अजहर के प्रस्ताव से पहले उन्होंने अजहर को लेकर ऐसा कुछ सोचा नहीं था लेकिन पेशकश के बाद सोचना शुरू कर दिया और परिवार से बात करके हां कर दी.

फिल्म ही करती रहती तो शादी का क्या फायदा : संगीता ने कहा कि अगर वो चाहती तो फिल्मों में काम जारी रख सकती थीं क्योंकि अजहर की तरफ से कोई रोक नहीं थी. लेकिन ऐसे में वो मुंबई में रह जातीं और अजहर दुनिया भर में घूमते रहते. संगीता ने कहा कि शादी करनी थी तो साथ भी रहना था और साथ न रहती तो शादी का क्या फायदा, इसलिए मैंने फिल्मों का काम छोड़ दिया. संगीता ने कहा कि आज बन रही फिल्मों को देखकर लगता है कि काश मैं भी इसमें होती. उन्होंने बताया कि उनके पास कई ऑफर हैं और जब उन्हें कोई काम भा जाएगा तो वो जरूर करेंगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...