Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सुनील दुबे की विदाई, अक्कू नए स्थानीय संपादक

दैनिक हिंदुस्तान, पटना के स्थानीय संपादक सुनील दुबे अब इस संस्थान के साथ नहीं रहे। उनकी जगह दैनिक हिंदुस्तान, चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक अक्कू श्रीवास्तव को भेजा गया है। अक्कू ने पटना पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। अभी यह स्पष्ट न हो पाया है कि सुनील दुबे रिटायर हुए हैं या हटाए गए हैं या बर्खास्त किए गए हैं या उनके कांट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया गया है या फिर कहीं तबादला किया गया है। जितने मुंह उतनी बातें सुनाई पड़ रही हैं। सुनील कई वर्षों तक दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ संस्करण और फिर पटना संस्करण के संपादक रहे। सुनील बीच-बीच में विवादित भी होते रहे लेकिन उनकी गद्दी हमेशा सलामत रही। अब एकाएक विदाई होने से कयास का माहौल गरम है।

दर्शन देसाई दिल्ली आए, राजीव एसीसी सीमेंट में, आशीष को नौकरी मिली, आशुतोष पीआर मैनेजर बने

गुजराती बिजनेस स्टैंडर्ड के बंद होने के बाद से खाली बैठे आशीष अमीन को नौकरी मिल गई है। उन्होंने अहमदाबाद में गुजराती दैनिक संदेश में चीफ रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है। आशीष 20 वर्षों से गुजराती मीडिया में सक्रिय हैं और उन्होंने लगभग सभी बड़े गुजराती अखबारों के साथ काम किया हुआ है।

आशुतोष पटेल ने गुजराती जनसत्ता से इस्तीफा देकर गुजराती कंपनी  दोशियन में मैनेजर पब्लिक रिलेशन पद पर ज्वाइन कर लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस समेत कई अखबारों में लंबे समय तक काम कर चुके पत्रकार राजीव सक्सेना ने सीमेंट कंपनी एसीसी के मुंबई आफिस में कारपोरेट कम्युनिकेशन के हेड के रूप में ज्वाइन किया है। इसके पहले वे बिरला ग्रुप में थे।

आईएएनएस, लखनऊ के दर्शन देसाई का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। वे यहां न्यूज एजेंसी के पोलिटिकल एडीटर के रूप में काम देखेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...