नई दुनिया के साप्ताहिक अखबार ‘संडे दुनिया’ का झारखंड में कामकाज विष्णु राजगढ़िया देखेंगे। रांची में आफिस लिया जा चुका है और नई टीम के गठन का काम भी शुरू कर दिया गया है। विष्णु ने प्रभात खबर में काफी लंबी पारी खेली हुई है। वे पिछले छह महीने से मीडिया की मुख्य धारा में नहीं थे। विष्णु ने अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर ‘सूचना का अधिकार’ नामक किताब भी लिखा है।
भोपाल से एक पाक्षिक अखबार ‘रिपोर्टर मध्य प्रदेश’ शुरू किया गया है। पहला अंक आठ पेज का था। बताया जा रहा है कि अगला अंक 12 पेजों को होगा। इसके संपादक राजेंद्र अग्रवाल हैं।
सुभाष का तबादला, गजानंद की नई पारी
राजस्थान पत्रिका, सीकर के चीफ सब एडीटर सुभाष शर्मा का ट्रांसफर भीलवाड़ा कर दिया गया है। उन्होंने नई जगह ज्वाइन कर लिया है। सुभाष दैनिक भास्कर में भी काम कर चुके हैं। खबर है कि गजानंद शर्मा ने महानगर टाइम्स, जयपुर में ज्वाइन किया है। इससे पहले वे राजस्थान पत्रिका में काम कर रहे थे। पत्रिका प्रबंधन ने उनका तबादला सीकर कर दिया था लेकिन पारिवारिक मजबूरियों के कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी।