Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण, जमशेदपुर के संपादक व प्रबंधक हटे !

सूचना है कि दैनिक जागरण, जमशेदपुर के संपादकीय प्रभारी आलोक मिश्रा और प्रबंधक वीके दुबे पर जागरण प्रबंधन ने गाज गिरा दी है। इन दोनों लोगों का तबादला कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलोक मिश्रा को जहां दैनिक जागरण, पटना से अटैच कर दिया गया है वहीं वीके दुबे को दैनिक जागरण, धनबाद भेजा गया है। यह फैसला पटना के राजगीर में जागरण ग्रुप के बिहार-झारखंड-पश्चिम बंगाल स्टेट के संपादकों और प्रबंधकों की हुई उच्चस्तरीय मीटिंग में लिया गया। बैठक में दैनिक जागरण, बिहार-झारखंड, पश्चिम बंगाल के प्रभारी और निदेशक सुनील गुप्ता और संपादक शैलेंद्र दीक्षित भी मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों दैनिक जागरण, जमशेदपुर में कार्यरत एक महिला पत्रकार से विवाद के प्रकरण के चलते आलोक मिश्रा को हटना पड़ा है।

प्रबंधक वीके दुबे के बारे में  बताया जा रहा है कि वे कई तरह के आरोपों  से घिरे होने के चलते प्रबंधन के निशाने पर आ गए हैं। जमशेदपुर के नए संपादकीय प्रभारी जितेंद्र शुक्ला बनाए गए हैं। वे इससे पहले दैनिक जागरण, पटना के जनरल डेस्क इंचार्ज हुआ करते थे। दैनिक जागरण, धनबाद के प्रबंधक मनोज गुप्ता को जमशेदपुर में मैनेजर का काम संभालने को कहा गया है। इस बदलाव के बारे में आधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है लेकिन जितेंद्र शुक्ला के जमशेदपुर का  नया संपादकीय प्रभारी बनने की पुष्ट हो चुकी है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...