Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला के संपादकों की तनख्वाह बढ़ी

भास्कर में याकूब खान और मुकेश दुर्रानी को नया काम : दीपक पाचपोर और नीतिश मिश्रा की नई पारी : अमर उजाला के संपादकों की सेलरी में 13 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पिछले साल न्यूज एडिटर लेवल तक के लोगों को इनक्रीमेंट मिला था पर संपादकों की सेलरी में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। प्रबंधन ने बढ़ी हुई सेलरी को एक साल पहले से लागू किया है और एक साल का एरियर संपादकों को सौंप दिया है। इस तरह 75 हजार से लेकर करीब एक लाख रुपये तक संपादकों को मिले हैं।  

इस बीच, नोएडा में कार्यरत अमर उजाला के एक्जीक्यूटिव एडिटर देवप्रिय अवस्थी को भी प्रबंधन ने कार देने का फैसला किया है। अमर उजाला में सभी यूनिट हेड और संपादकों को कार दी जाती है। बड़े पदों पर बैठे संपादकों को बड़ी गाड़ी और आरई लेवल के लोगों को मध्य क्रम की या छोटी गाड़ियां दी जाती हैं।

सूचना है कि दैनिक भास्कर, कोटा के यूनिट हेड याकूब खान का तबादला जयपुर हो गया है. उनकी जगह मुकेश दुर्रानी को नया यूनिट हेड बनाया गया है। याकूब खान जयपुर में दैनिक भास्कर के टैबलायड अखबार डीबी स्टार में कार्य करेंगे.

दीपक पाचपोर ने रायपुर में समाचार पत्र ‘दैनिक छत्तीसगढ़’ में सयुंक्त संपादक पद पर ज्वाइन किया है. वे इससे पहले मुंबई में एक कंपनी में कार्यरत थे.

दैनिक जागरण, बरेली के सीनियर रिपोर्टर नीतिश मिश्रा ने इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत अमर उजाला, मुरादाबाद के साथ की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...