संजीव गंभीर और अवनीश पांडेय की नई पारी : कंचन का तबादला : बरेली में अमर उजाला से संजीव गंभीर ने इस्तीफा दे दिया है. वे सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. मेडिकल और एजूकेशन बीट देखने वाले संजीव बरेली में हिंदुस्तान अखबार ज्वाइन करने जा रहे हैं. संजीव से एक दिन पहले केएम खान ने अमर उजाला छोड़ हिंदुस्तान ज्वाइन किया. संजीव गंभीर छह साल से अमर उजाला के साथ थे तो केएम खान दस वर्षों से अमर उजाला, बरेली को अपनी सेवाएं दे रहे थे. सूत्रों का कहना है कि अमर उजाला प्रबंधन ने राजशेखर और ब्रजेंद्र निर्मल को हिंदुस्तान जाने से रोक लिया है. अमर उजाला के ही चार अन्य लोगों के बारे में चर्चा है कि वे भी जल्द ही हिंदुस्तान ज्वाइन करेंगे. ये लोग आफर लेटर का इंतजार कर रहे हैं.
अमर उजाला, बरेली में स्टाफ का संकट देखते हुए नियुक्तियां भी शुरू हो गई हैं. कल सब एडिटर पद पर दैनिक जागरण, हल्द्वानी से इस्तीफा देकर अवनीश पांडेय ने ज्वाइन किया है. बताया जा रहा है कि अमर उजाला, हल्द्वानी से कंचन वर्मा का तबादला बरेली के लिए किया गया है और उन्हें 12 तक ज्वाइन करने को कहा गया है. सूत्रों का कहना है कि हिंदुस्तान, बरेली के कम से कम तीन लोग अमर उजाला प्रबंधन के टच में हैं और ये भी जल्द ही ज्वाइन कर सकते हैं. अमर उजाला में मची भगदड़ व स्टाफ में असंतोष को देखते हुए प्रबंधन मेरठ से सुनील शाह को बरेली बुला सकता है, ऐसा सूत्रों का कहना है. सुनील शाह बरेली में लंबे समय तक काम कर चुके हैं.












zainazuana
February 13, 2010 at 12:01 pm
ye to hona hi tha