‘नई दुनिया’ से मनोहर सिंह का मोह भंग हो गया है। उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वे न्यूज एजेंसी यूनिवार्ता से नई दुनिया गए थे। वे फिर न्यूज एजेंसी की दुनिया में वापस लौट आए हैं लेकिन इस बार ‘भाषा’ में नई पारी शुरू कर रहे हैं। उन्हें यहां आर्थिक डेस्क पर प्रिंसिपल न्यूज को-आर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। नई दुनिया में मनोहर सिंह कुल तीन महीने ही रह पाए। सूत्रों का कहना है कि वे नई दुनिया में खुद को असहज पा रहे थे। नई दुनिया में वे बिजनेस डेस्क और रिपोर्टिंग के हेड थे। मनोहर सिंह यूनिवार्ता में स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में 19 वर्षों तक रह चुके हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, गाजियाबाद से की थी।
हिंदुस्तान, मेरठ से बीबी जोशी और चंद्रशेखर बड़कोटी का तबादला
दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ में सिटी डेस्क इंचार्ज बीबी जोशी का तबादला इलाहाबाद कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि चीफ सब एडीटर बीबी जोशी दैनिक हिंदुस्तान, इलाहाबाद के स्थानीय संपादक हिमांशु घिल्डियाल के चहेते हैं और उनकी वहां से मांग काफी समय से थी। इसी तरह दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ के प्रिंसिपल करेस्पांडेंट चंद्रशेखर बड़कोटी का तबादला सहारनपुर के लिए कर दिया गया है।