Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला, चंडीगढ़ : छह महीने में 24 गए

अमर उजाला, चंडीगढ़ जाने-अनजाने में एक रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है। रिकार्ड यहां से पत्रकारों के नौकरी छोड़ कर जाने का है। भड़ास4मीडिया को मिली सूचना के अनुसार पिछले छह महीने में इस यूनिट से लगभग 24 लोगों ने रिजाइन कर दिया है। रिजाइन करने वालों में ब्यूरो चीफ राघवेंद्र नारायण मिश्रा, कई सीनियर सब एडीटर, सब एडीटर एवं रिपोर्टर हैं। कुछ ऐसे पत्रकार भी हैं जो यूनिट की लांचिंग के समय से ही इससे जुड़े थे। सूचना के अनुसार,  इतनी अधिक संख्या में पत्रकारों के रिजाइन का कारण स्थानीय संपादकीय प्रभारी का खराब व्यवहार है। पूर्व में वहां से जुड़े रहे कई पत्रकारों का कहना है कि जब अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता हो तो इस माहौल में कैसे काम किया जा सकता है? यह भी सूचना मिली है कि विगत दिनों एक महिला पत्रकार के साथ प्रभारी की कहासुनी हुई।

वो महिला प्रभारी के केबिन में ही बेहोश हो गई। दूसरे दिन से उसने नौकरी छोड़ दी। इसी यूनिट में कार्यरत एक अन्य महिला पत्रकार द्वारा प्रभारी की लिखित शिकायत शीर्ष संपादकीय नेतृत्व से करने की बात सामने आई है। इन सब आरोपों के बारे में भड़ास4मीडिया प्रतिनिधि ने जब प्रभारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने व्यस्तता की बात कह बात करने से इंकार कर दिया।

छह माह में रिजाइन करने वालों में प्रमुख नाम इस प्रकार है- राजेश कुमार, अमित गुप्ता, अनवर मजीद, रतन सिंह शेखावत, कुणाल, राघवेंद्र नारायण मिश्रा, उमेश शुक्ला, अनिल भारद्वाज, रामकृष्ण उपाध्याय, सुरेंद्र धीमान, आशा अर्पित, अटल तिवारी, गौरव त्रिपाठी, एकता शर्मा, आशीष तिवारी, ललित कुमार।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...