Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘दगाबाज हैं दैनिक जागरण के मालिक’

लालजी टंडनये बयान हम नहीं दे रहे। यह कहना है भाजपा के नेता लालजी टंडन का। जिस लालजी टंडन ने दैनिक जागरण के मालिकों का अपना दोस्त समझा और दोस्ती निभाने के लिए न जाने क्या-क्या किया, उन्हीं मालिकों ने लालजी टंडन के मुश्किल वक्त में साथ देने के बजाय उन्हीं के साथ धंधा करने में कोई संकोच नहीं किया। खुद टंडन के शब्दों में सुन लीजिए- ”मैं जब उत्तर प्रदेश में मंत्री था तब कानपुर में स्वर्गीय नरेंद्र मोहन के नाम पर पुल का नामकरण कराया। जागरण वालों के मल्टीप्लेक्स को जमीन हमारे समय में दी गई। जागरण का जो स्कूल चलता है, उसका दफ्तर जहां चल रहा है वे जमीनें हमारे समय में मिलीं। लेकिन यह सब मैंने किसी अपेक्षा में नहीं बल्कि अपना मित्र धर्म निभाने के लिए किया था। फिर भी दैनिक जागरण ने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया। मैं जब इस लोकसभा चुनाव में लखनऊ से प्रत्याशी था तो जागरण के कुछ लोग मुझसे मिलने आए। उन लोगों ने मुझसे चुनाव कवरेज के लिए खुलकर पैसे मांगे। 

जागरण के लोगों ने साफ तौर पर मुझसे कहा कि आप भी कुछ कर दें तो आपकी भी खूब खबरें छपेंगी। लेकिन मैं इस भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हुआ। उल्टे मैंने इसे मुद्दा बना दिया। जागरण के अलावा मुझसे किसी ने पैसा नहीं मांगा। मैंने इस पूरे मामले की शिकायत सीधे जनता की अदालत में की। इसका असर यह हुआ कि लखनऊ में न केवल दैनिक जागरण की विश्वसनीयता घटी है बल्कि बहुत सारे लोगों ने दैनिक जागरण पढ़ना बंद कर दिया है। दैनिक जागरण ने सिर्फ मेरे साथ ही ऐसा नहीं किया बल्कि चुनाव के समय पूरे प्रदेश में उसने उन्हीं लोगों की खबरें प्रकाशित की जिसने उनको पैसा दिया। इस आम चुनाव में दैनिक जागरण जैसे मीडिया हाउस ने जैसा व्यवहार किया, उससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होने की सारी मर्यादाएं टूट गईं।”

लालजी टंडन की ये बातें ”प्रथम प्रवक्ता” नामक मैग्जीन में प्रकाशित हुई हैं जिसके प्रधान संपादक मशहूर पत्रकार राम बहादुर राय हैं। लालजी टंडन से बातचीत की है प्रथम प्रवक्ता के लखनऊ ब्यूरो चीफ रुपेश पांडेय ने। पांच रुपये की मैग्जीन ”प्रथम प्रवक्ता” को मंगाने और पढ़ने के लिए आप इस पते पर संपर्क कर सकते हैं-

प्रथम प्रवक्ता, ए-26, सेक्टर-2. नोएडा, उत्तर प्रदेश

फोन- 0120-4510451,  फैक्स- 0120-2440268

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...