Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मंदी मुद्दे पर जागरण के संपादकों की ब्रेन वाशिंग

दैनिक जागरण समूह का वार्षिक अधिवेशन ‘साध्य 2008’ शनिवार से आगरा में शुरू हो गया। तीन दिवसीय अधिवेशन में पहले दिन पूरे समय मंदी का मुद्दा छाया रहा। दैनिक जागरण के निदेशकों का भाषण मंदी से मुकाबले पर केंद्रित रहा। इस अधिवेशन में जागरण समूह के दिग्गजों के अलावा दैनिक जागरण के सभी यूनिटों के संपादकीय प्रभारी और वरिष्ठ संपादकीय कर्मी हिस्सा ले रहे हैं।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मालिकों ने संपादकीय प्रमुखों से कम स्टाफ में क्वालिटी देने की बात कही है। सूचना है कि संपादकों से यह भी कहा गया कि उन्हें संस्थान द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन वे अपने-अपने यहां कम खर्चे व कम स्टाफ में बेहतर प्रबंधन करके दिखाएं। बताया जाता है कि मंदी से निपटने की कवायद अभी एहतियातन की जा रही है।

अधिवेशन में हिस्सा ले रहे एक वरिष्ठ प्रबंधक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दैनिक जागरण अभी मंदी की चपेट में नहीं है लेकिन मंदी के लंबा खिंचने और विज्ञापनों के जरिए होने वाली कमाई में कमी होने की आशंका को देखते हुए अभी से सभी जनों को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है ताकि बाद में किसी तरह का कोई कनफ्यूजन न रहे। अधिवेशन के पहले दिन जागरण के सभी संपादक ड्रेस कोड को पूरी तरह फालो करते दिखे। ब्लैक कलर के टाई-सूट को धारण कर ‘हाईटेक’ हुए सभी संपादक शाम की ड्रिंक पार्टी में एक दूसरे से ड्रेस जुगाड़ किए जाने की दास्तां सुनाते टहलते रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...