Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मंदी के रोके भी न रुक रहे डीएलए के बढ़ते कदम

 एनसीटी एडीशन लांच

मंदी के बावजूद डीएलए  का विस्तार अभियान जारी है। बुधवार को इस अखबार का एनसीटी (नेशनल कैपिटल टेरीटरी) संस्करण भी लांच हो गया। नोएडा स्थित डीएलए आफिस से प्रिंट हुआ यह एडीशन गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के लिए है। वैसे, इस अखबार का दिल्ली-गाजियाबाद संस्करण पहले से निकल रहा था पर यह पूर्वी दिल्ली के सीमित इलाके में वितरित होता था। अब एनसीटी एडीशन के जरिए वितरण संपूर्ण दिल्ली समेत नोएडा में भी होने लगा है। एनसीटी एडीशन में फिलहाल गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा के लिए अलग-अलग संस्करण हैं। अमर उजाला से अलग होने के बाद अजय अग्रवाल ने वर्ष 2007 में आगरा से डीएलए शुरू किया।

 एनसीटी एडीशन लांच

मंदी के बावजूद डीएलए  का विस्तार अभियान जारी है। बुधवार को इस अखबार का एनसीटी (नेशनल कैपिटल टेरीटरी) संस्करण भी लांच हो गया। नोएडा स्थित डीएलए आफिस से प्रिंट हुआ यह एडीशन गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के लिए है। वैसे, इस अखबार का दिल्ली-गाजियाबाद संस्करण पहले से निकल रहा था पर यह पूर्वी दिल्ली के सीमित इलाके में वितरित होता था। अब एनसीटी एडीशन के जरिए वितरण संपूर्ण दिल्ली समेत नोएडा में भी होने लगा है। एनसीटी एडीशन में फिलहाल गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा के लिए अलग-अलग संस्करण हैं। अमर उजाला से अलग होने के बाद अजय अग्रवाल ने वर्ष 2007 में आगरा से डीएलए शुरू किया।

DLAदोपहर का यह अखबार अब एनसीटी एडीशन के लांच होने के बाद कुल छह शहरों- आगरा, गाजियाबाद, नई दिल्ली, नोएडा,  मेरठ और झांसी से प्रकाशित होने लगा है। इस अखबार का संयुक्त प्रसार कुल 3.05 लाख है जिसमें आगरा में ही सिर्फ एक लाख सत्तर हजार कापियां बिकती हैं। गाजियाबाद में 30 हजार, मेरठ में 35 हजार, दिल्ली में 30 हजार, नोएडा में 20 हजार और झांसी में 20 हजार कापियों का प्रसार है। आईआरएस 2008 के राउंड दो के आंकड़ों में डीएलए के पाठकों की संख्या 20.62 लाख दर्ज है। ये पाठक खासतौर पर यूपी के सबसे समृद्ध इलाके पश्चिमी यूपी के हैं। प्रकाशन के एक वर्ष के भीतर ही डीएलए के नाम कई तरह की उपलब्धियां दर्ज हो चुकी हैं। नए श्रेष्ठ प्रकाशनों में इसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है।  दोपहर के अखबारों की कैटगरी में भी डीएलए नंबर वन है।

मंदी की आंधी से बेपरवाह डीएलए प्रबंधन विस्तार अभियान के क्रम को रोकने के मूड में नहीं है। आगामी योजनाओं के बारे में प्रबंधन का कहना है कि एनसीटी एडीशन का दो शहरों गुड़गांव और फरीदाबाद में विस्तार करने के साथ ही, लखनऊ और बरेली से भी जल्द ही डीएलए लांच कर दिया जाएगा। डीएलए के  विस्तार और मजबूती अभियान के साथ-साथ प्रबंधन आगरा के एक पुराने अखबार विकासशील भारत को खरीदने के बाद इसे नए स्वरूप में लाने की तैयारी में भी जुटा हुआ है। विकासशील भारत  नए तेवर और कलेवर में पूरे हिंदी जगत में प्रकट होने वाला है। यह अखबार अब मैग्जीन के रूप लांच किया जाएगा। विकासशील भारत हिंदी क्षेत्रों के छोटे इलाकों एवं गांवों पर फोकस करेगा। इस मैग्जीन के वितरण की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैग्जीन की डमी का प्रकाशन शुरू हो चुका है।

डीएलए के अंग्रेजी संस्करण डीएलए एएम, जो आगरा का नंबर वन इंग्लिश डेली है,  को अब आसपास के इलाकों में पहुंचाने की तैयारी है। तीन प्रकाशनों डीएलए, डीएलए एम और विकासशील भारत के साथ डीएलए ग्रुप आफ पब्लिकेशन बिजनेस के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सभी मेट्रो सिटीज में इस ग्रुप के बिजनेस आफिस सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...