दैनिक हिंदुस्तान प्रबंधन नई भर्तियां करने की जगह अपने वर्तमान कर्मियों का तबादला करके काम चलाने के फंडे को अपनाए है। इसी क्रम में इलाहाबाद से लांच होने वाले दैनिक हिंदुस्तान के लिए अन्य यूनिटों के पत्रकारों को तबादला करके भेजा जा रहा है। प्राप्त सूचना के मुताबिक दैनिक हिंदुस्तान, चंडीगढ़ से सात लोगों का तबादला कर दिया गया है। इसमें चार को इलाहाबाद, दो को दिल्ली और एक को देहरादून भेजा गया है। धर्मेंद्र कुमार सिंह (चीफ कापी एडीटर), राकेश श्रीवास्तव (सीनियर कापी एडीटर), योगेश यादव (सीनियर कापी एडीटर) और अनुग्रह सिंह (डिजायनर) को इलाहाबाद के मोर्चे पर जाने के लिए कह दिया गया है। आशुतोष त्रिपाठी (प्रिंसिपल करेस्पांडेंट) को दिल्ली भेजा गया है। वे दिल्ली में रिपोर्टिंग सेक्शन में अपनी सेवाएं देंगे।
इसी तरह दैनिक हिंदुस्तान, चंडीगढ़ के कार्टूनिस्ट यशवंत को भी दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। तुषार राय को चंडीगढ़ से देहरादून के लिए रवाना किया गया है। तुषार मूलतः फोटो जर्नलिस्ट हैं। दैनिक हिंदुस्तान, इलाहाबाद की लांचिंग इसी माह में कभी भी होने की सूचना है। इसके स्थानीय संपादक हिमांशु घिल्डियाल बनाए गए हैं। दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ के सिटी डेस्क इंचार्ज बीबी जोशी का तबादला इलाहाबाद के लिए तबादला पहले ही किया जा चुका है।